1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Intex ने पेश किया 4जी स्‍मार्टफोन, कीमत 8,999 रुपए

Intex ने पेश किया 4जी स्‍मार्टफोन, कीमत 8,999 रुपए

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Mar 25, 2016 10:40 am IST,  Updated : Mar 25, 2016 10:40 am IST

इंटेक्स (Intex) ने अपना मॉडल एक्वा ऐस2 पेश किया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 8,999 रुपए है। इस फोन का सबसे खास फीचर यह है कि इसमें वोलएइटीई सपोर्ट है।

Intex ने उतारा VoLte तकनीक पर बेस सबसे आधुनिक 4जी स्‍मार्टफोन, कीमत 8,999 रुपए- India TV Hindi
Intex ने उतारा VoLte तकनीक पर बेस सबसे आधुनिक 4जी स्‍मार्टफोन, कीमत 8,999 रुपए

नई दिल्‍ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स (Intex) ने अपना मॉडल एक्वा ऐस2 पेश किया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 8,999 रुपए है। इस फोन का सबसे खास फीचर यह है कि इसमें वोलएइटीई सपोर्ट है। उसके जरिए आप 4जी नेटवर्क पर हाई डेफिनेशन कॉल कर सकते हैं। यह 4जी की अभी तक की सबसे आधुनिक तकनीक है। हाल ही में रिलायंस जियो ने भारत में वोएलटीई तकनीक पेश की है। एक्‍वा ऐस2 सिर्फ व्‍हाइट कलर में उपलब्‍ध होगा।

Intex एक्वा ऐस 2 के फीचर्स

इस फोन में 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले स्क्रीन है। इसका रेजोल्यूशन 1280×720 पिक्सल है। यह फोन 1.3GHz के प्रोसेसर पर काम करता है। इसके ऑपरेंटिंग सिस्टम की बात की जाए तो इसमें 5.1 लॉलीपॉप ओएस है। इसमें 3जीबी रैम है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी जिसे 32 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में फोटोग्राफी के 8 मेगापिक्सल का रियर और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें वीडियो कॉलिंग भी कर सकते है।

फोन में है 3000 एमएएच की बैटरी

कनेक्टिविटी के लिए Intex एक्वा ऐस 2 में 4जी एलटीई सपोर्ट, वोएलटीई, वाईफाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इंटेक्स एक्वा ऐस 2 के साथ एमएचएल केबल बंडल में उपलब्ध होगा जिसके जरिए से आप अपने स्मार्टफोन को किसी भी टेलीविजन से HDMI पोर्ट और MHL सपोर्ट के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।

तस्वीरों में देखिए सस्ते सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन

selfie smartphones

indiatvpaisaasus-zenfone-2-laser-smartpIndiaTV Paisa

indiatvpaisaHuawei-Honor-4XIndiaTV Paisa

indiatvpaisasamsung-galaxy-on7IndiaTV Paisa

indiatvpaisalavapixelv1IndiaTV Paisa

indiatvpaisainfocus m530IndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें- ओप्‍पो भारत में हर महीने बनाएगी 10 लाख स्‍मार्टफोन

यह भी पढ़ें- इनफोकस Bingo 10 है दुनिया का सबसे सस्‍ता मार्शमैलो स्‍मार्टफोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा