1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Intex ने लॉन्च किया Intex Aqua Joy 2,799 रुपए में, जानिए फीचर्स

Intex ने लॉन्च किया Intex Aqua Joy 2,799 रुपए में, जानिए फीचर्स

 Written By: Surbhi Jain
 Published : May 05, 2016 05:44 pm IST,  Updated : May 05, 2016 05:44 pm IST

Indian mobile company Intex launches it's new smartphone Intex Aqua Joy. It is priced at 2,799 rupees.

Intex ने लॉन्च किया नया बजट स्‍मार्टफोन Aqua Joy, जानिए 2,799 रुपए के इस शानदार फोन के फीचर्स- India TV Hindi
Intex ने लॉन्च किया नया बजट स्‍मार्टफोन Aqua Joy, जानिए 2,799 रुपए के इस शानदार फोन के फीचर्स

नई दिल्ली: भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी इंटेक्स (Intex) ने बजट फोन मार्केट में अपना नया प्रोडक्‍ट उतार दिया है। कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन इंटेक्स एक्वा जॉय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। इसकी कीमत 2,799 रुपए है। जल्द ही इस स्मार्टफोन की बिक्री की उम्मीद की जा रही है।

क्या है इंटेक्स एक्वा जॉय के फीचर्स-

इंटेक्स एक्वा जॉय में 4 इंच का डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 480X800 पिक्सल है। ये फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस डुअल सिम फोन में 1.2 GHz क्वॉड कोर स्पैडट्रम एससी प्रोसेसर है। साथ ही इसमें 512 एमबी रैम दी गई है। फोन में 4 जीबी की इन्बिल्ट स्टोरेज क्षमता है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 0.3 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके रियर कैमरा में एलईडी फ्लैश भी है।

तस्वीरों में देखिए सबसे सस्ते स्मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

फोन में मिलेंगे कई प्री इंस्‍टॉल एप

इंटेक्स एक्वा जॉय में 1450 एमएएच पावर की बैटरी है। कंपनी 5 घंटे तक का टॉक टाइम और 160 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में जीपीआरएस/ एज, 3जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर्स हैं। यह स्मार्टफोन सिर्फ एक सिम स्लॉट पर 3जी सपोर्ट करता है। इंटेक्स एक्वा जॉय में मातृभाषा, 360 सिक्योरिटी, न्यूज़हंट, हाइक और ओपेरा मिनी जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। इसका डाइमेंशन 125×63.9×10.1 मिलीमीटर है और वज़न 110 ग्राम। यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें- LeEco ने भारत में शुरू किया ऑनलाइन रिटेल स्‍टोर

यह भी पढ़ें- LeEco के नए मोबाइल ने किया धमाका, दो घंटे में बिक गए 10 लाख स्‍मार्टफोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा