1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. रिलायंस जियो से पहले इंटेक्‍स ने लॉन्‍च किया 4G Volte फीचर फोन, जानिए क्‍यों है ये बेहतर

रिलायंस जियो से पहले इंटेक्‍स ने लॉन्‍च किया 4G Volte फीचर फोन, जानिए क्‍यों है ये बेहतर

 Published : Aug 01, 2017 07:03 pm IST,  Updated : Aug 01, 2017 07:03 pm IST

इंटेक्‍स ने 4जी वोल्‍ट फीचर फोन बाजार में उतार दिया है। इस फोन का नाम टर्बो प्‍लस 4जी है। कंपनी ने इस फोन को अपनी नवरत्‍न सीरीज के तहत लॉन्‍च किया है।

रिलायंस जियो से पहले इंटेक्‍स ने लॉन्‍च किया 4G Volte फीचर फोन, जानिए क्‍यों है ये बेहतर- India TV Hindi
रिलायंस जियो से पहले इंटेक्‍स ने लॉन्‍च किया 4G Volte फीचर फोन, जानिए क्‍यों है ये बेहतर

नई दिल्‍ली। पिछले महीने रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो फीचर फोन लॉन्‍च कर एक और धमाका कर दिया था। लेकिन इस फोन के लिए आपको 24 अगस्‍त से रजिस्‍ट्रेशन और सितंबर तक इंतजार करना होगा। लेकिन जियो को पीछे छोड़ते हुए भारतीय स्‍मार्टफोन कंपनी इंटेक्‍स ने अपना पहला 4जी वोल्‍ट फीचर फोन बाजार में उतार दिया है। इस फोन का नाम टर्बो प्‍लस 4जी है। कंपनी ने इस फोन को अपनी नवरत्‍न सीरीज के तहत लॉन्‍च किया है। इसके अलावा कंपनी ने 8 और फीचर फोन लॉन्‍च किए हैं। लेकिन ये सभी 2जी नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। इससे पहले लावा भी भारतीय बाजार में अपना वोल्‍ट फीचर फोन कनेक्‍ट1 लॉन्‍च कर चुका है। इसकी कीमत 3333 रुपए है।

कंपनी ने फिलहाल टर्बो+ 4जी वीओएलटीई की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 1,500 रुपए के आसपास हो सकती है। कंपनी के मुताबिक यह किफायती फोन है, जो कि आम भारतीय यूजर के लिए तैयार किया गया है। फोन के स्‍पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो इस में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्‍प्‍ले दिया गया है। जैसा कि पहले ही बताया गया है कि यह 4जी वीओएलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है। 4जी डिवाइस काईओएस सॉफ्टवेयर पर चलता है और इसमें एक डुअल कोर प्रोसेसर है। फोन को पावर बैकअप देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एक बेसिक कैमरा दिया गया है। इसका लैंस 2 मेगापिक्‍सल का है। वहीं सेल्‍फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें वीजीए कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज भी दी गई है। यूजर को फोन की स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाने का भी विकल्‍प मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा