1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Intex ने लॉन्‍च किया फिंगरप्रिंट सेंसर और 13MP कैमरे से लैस सस्‍ता स्‍मार्टफोन, कीमत है सिर्फ 5799 रुपए

Intex ने लॉन्‍च किया फिंगरप्रिंट सेंसर और 13MP कैमरे से लैस सस्‍ता स्‍मार्टफोन, कीमत है सिर्फ 5799 रुपए

 Written By: Manish Mishra
 Published : Apr 13, 2018 02:03 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 04:52 pm IST

इंटेक्‍स टेक्‍नॉलॉजीज ने अपना नया स्‍मार्टफोन इंटेक्‍स उदय लॉन्‍च कर दिया है। इस स्‍मार्टफोन की कीमत वैसे तो 7,999 रुपए है लेकिन रिलायंस जियो द्वारा 220 रुपए का कैशबैक दिए जाने के बाद इसकी प्रभावी कीमत सिर्फ 5,799 रुपए रह जाती है।

Intex Uday- India TV Hindi
Intex Uday

नई दिल्‍ली। अगर आप सस्‍ते में बेहतर कैमरे और फीचर्स से लैस स्‍मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। इंटेक्‍स टेक्‍नॉलॉजीज ने अपना नया स्‍मार्टफोन इंटेक्‍स उदय लॉन्‍च कर दिया है। इस स्‍मार्टफोन की कीमत वैसे तो 7,999 रुपए है लेकिन रिलायंस जियो द्वारा 2200 रुपए का कैशबैक दिए जाने के बाद इसकी प्रभावी कीमत सिर्फ 5,799 रुपए रह जाती है। इंटेक्‍स उदय में 3 जीबी रैम के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी है। यह स्‍मार्टफोन फिलहाल पुणे के 26 ऑफलाइन स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध है। इसे ऑनलाइन उपलब्‍ध नहीं कराया गया है।

इंटेक्‍स उदय के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

इंटेक्‍स उदय फोन में 5.2 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया गया है जिसका रेजोल्‍यूशन 1280 x 720 पिक्सेल है। इस फोन में 1.3GHz क्वाडकोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। इंटेक्‍स उदय स्‍मार्टफोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। इसके इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इंटेक्स के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन के फ्रंट और रियर कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश दिया है।

कनेक्टिविटी और बैटरी

ये फोन एंड्रॉइड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस फोन में 2800 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 6-7 घंटे का टॉक टाइम और 168 घंटे का स्टेंडबाय टाइम देती है। इंटेक्‍स उदय फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4G वोल्ट सपोर्ट, वाईफाई 802.11b/g/n, ब्लूटूथ v4.0, जीपीएस/एजीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा