1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. आईटेल ने भारतीय बाजार में उतारा विश ए41 स्‍मार्टफोन, कीमत 5,840 रुपए

आईटेल ने भारतीय बाजार में उतारा विश ए41 स्‍मार्टफोन, कीमत 5,840 रुपए

 Written By: Manish Mishra
 Published : Mar 28, 2017 11:36 am IST,  Updated : Mar 28, 2017 11:36 am IST

भारतीय स्‍टार्टअप कंपनी आईटेल ने बजट स्‍मार्टफोन श्रेणी में नया डिवाइस पेश किया है। फोन का नाम विश ए41 है। जिसकी कीमत 5,840 रुपए रखी गई है।

आईटेल ने भारतीय बाजार में उतारा विश ए41 स्‍मार्टफोन, कीमत 5,840 रुपए- India TV Hindi
आईटेल ने भारतीय बाजार में उतारा विश ए41 स्‍मार्टफोन, कीमत 5,840 रुपए

नई दिल्‍ली। भारतीय स्‍टार्टअप कंपनी आईटेल ने बजट स्‍मार्टफोन श्रेणी में नया डिवाइस पेश किया है। फोन का नाम विश ए41 है। जिसकी कीमत 5,840 रुपए रखी गई है। इस फोन की खा‍सियत इसका मल्‍टीपल अकाउंट फीचर है।

इसकी मदद से यूजर फेसबुक या व्‍हाट्सएप के दो अकाउंट को एक ही फोन में यूज कर सकेंगे। साथ ही फोन में स्‍मार्ट-की फीचर है, जिससे आप सिंगल क्लिक पर स्‍क्रीन शॉट और सेल्‍फी जैसे दूसरे काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : फेसबुक के बाद भारत में फ्री इंटरनेट सर्विस देगी अलीबाबा, टेलीकॉम कंपनियों और वाई-फाई प्रोवाइडर्स कर रही है बात

ये हैं इस फोन की स्‍पेसिफिकेशंस

सस्‍ता फोन होने के बावजूद इस फोन कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 5 इंच की स्‍क्रीन दी गई है। जिसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 480×854 पिक्सल है। विश ए41 फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1 जीबी की रैम और 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यूजर्स के पास मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प भी है।

तस्‍वीरों में देखिए 5,000 रुपए से कम कीमत के स्‍मार्टफोन्‍स

Smartphone under 5000

lenovo (2)IndiaTV Paisa

xolo (3)IndiaTV Paisa

zteIndiaTV Paisa

phicommIndiaTV Paisa

intex (4)IndiaTV Paisa

फोन में पावर बैकअप के लिए 2400 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह एंड्रॉयड के लेटेस्‍ट वर्जन मार्शमैलो को सपोर्ट करता है। कैमरा फीचर्स पर गौर करें तो इसमें 5 मेगापिक्‍सल का रियर और 2 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा