1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Reliance Jio लेकर आया हैप्‍पी न्‍यू ईयर ऑफर, 399 रुपए के रिचार्ज पर मिलेगा 100 प्रतिशत कैशबैक

Reliance Jio लेकर आया हैप्‍पी न्‍यू ईयर ऑफर, 399 रुपए के रिचार्ज पर मिलेगा 100 प्रतिशत कैशबैक

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 28, 2018 05:32 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 05:32 pm IST

Reliance Jio (रिलायंस जियो) ने शुक्रवार को अपने जियो न्यू ईयर ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत 399 रुपए के रिचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा।

reliance jio new year offers- India TV Hindi
reliance jio new year offers Image Source : RELIANCE JIO NEW YEAR OFF

नई दिल्‍ली। Reliance Jio (रिलायंस जियो) ने शुक्रवार को अपने जियो न्‍यू ईयर ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत 399 रुपए के रिचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि यह कैशबैक कूपन के रूप में होगा, जिन्‍हें ई-कॉमर्स पोर्टल AJIO से हासिल किया जा सकता है।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि जियो ने AJIO के साथ मिलकर जियो हैप्‍पी न्‍यू ईयर ऑफर को पेश किया है। इस ऑफर में AJIO कूपन के रूप में 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है। 399 रुपए का रिचार्ज करवाने वाले उपभोक्‍ताओं को AJIO कूपन के रूप 100 प्रतिशत कैशबैक हासिल होगा। 399 रुपए मूल्‍य के AJIO कूपन को माई जियो के ‘माईकूपंस’ सेक्‍शन में जमा किया जाएगा।

कंपनी ने आगे बताया कि जमा हुए इन कूपन को AJIO एप और वेबसाइट पर न्‍यूनतम 1,000 रुपए की खरीद पर भुनाया जा सकेगा। बयान में कहा गया है कि 399 रुपए मूल्‍य के AJIO कूपन को एजियो के मौजूदा डिस्‍काउंट के साथ भी भुनाया जा सकेगा।  

यह ऑफर मौजूदा और नए दोनों जियो उपभोक्‍ताओं के है और यह ऑफर 28 दिसंबर, 2018 से 31 जनवरी, 2019 के बीच किए गए रिचार्ज पर लागू होगा। इस अवधि के दौरान प्राप्‍त होने वाले कूपंस को 15 मार्च, 2019 तक या इससे पहले भुनाया जा सकेगा। रिलायंस जियो 2016 में अपना कारोबार शुरू करने के बाद से हर साल न्‍यू ईयर ऑफर पेश कर रही है। इस ऑफर के तहत कंपनी प्रभावी रूप से फ्री में सर्विस की पेशकश करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा