1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. जियो के ग्राहक अब दूसरों के खातों का भी कर सकेंगे रिचार्ज, मिलेगा कमीशन

जियो के ग्राहक अब दूसरों के खातों का भी कर सकेंगे रिचार्ज, मिलेगा कमीशन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 17, 2020 09:24 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 09:24 pm IST

एप के जरिए दूसरों के अकाउंट रिचार्ज करने पर 4% का कमीशन मिलेगा

Jio new Plan- India TV Hindi
Jio new Plan

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के ग्राहक उसके नेटवर्क पर अब अन्य उपभोक्ताओं के खातों को भी रिचार्ज कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें करीब चार प्रतिशत का कमीशन भी मिलेगा। वे अन्य उपभोक्ताओं के खातों का रिचार्ज एक मोबाइल एप के जरिये कर सकेंगे। जियो ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जबकि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते बहुत से लोग अपने फोन को रिचार्ज नहीं कर पा रहे हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण से आपरेटरों पर दबाव बना रहा है कि वे इस अवधि के दौरान सभी प्रीपेड कनेक्शनों की वैधता बढ़ाएं।

रिलायंस जियो ने गूगल प्ले स्टोर पर जियो पीओएस लाइफ एप पेश किया है। ग्राहक इस एप को डाउनलोड कर उसके नेटवर्क पर अन्य उपभोक्ताओं के फोन रिचार्ज कर सकते हैं। एक सूत्र ने पीटीआई भाषा से कहा कि इसमें शामिल होने का शुल्क 1,000 रुपये है, लेकिन शुरुआती पेशकश के तहत इसे माफ कर दिया गया है। इस एप को डाउनलोड करने वाले जियो के ग्राहकों को पहली बार न्यूनतम 1,000 रुपये डालने होंगे। उसके बाद वे न्यूनतम 200 रुपये मूल्य के रिचार्ज को ‘लोड’ कर सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा