1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 3300 एमएएच की बैटरी से लैस Karbonn Aura Note Play हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ 7,590 रुपए

3300 एमएएच की बैटरी से लैस Karbonn Aura Note Play हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ 7,590 रुपए

 Written By: Manish Mishra
 Published : Aug 04, 2017 10:35 am IST,  Updated : Aug 04, 2017 10:35 am IST

Karbonn मोबाइल्स ने अपना नया स्‍मार्टफोन Aura Note Play स्मार्टफोन लॉन्‍च कर दिया है। 3300 mAh की बैटरी से लैस इस स्‍मार्टफोन की कीमत 7,590 रुपए है।

3300 एमएएच की बैटरी से लैस Karbonn Aura Note Play हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ 7,590 रुपए- India TV Hindi
3300 एमएएच की बैटरी से लैस Karbonn Aura Note Play हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ 7,590 रुपए

नई दिल्‍ली। Karbonn मोबाइल्स ने अपना नया स्‍मार्टफोन Aura Note Play स्मार्टफोन लॉन्‍च कर दिया है। 3300 mAh की बैटरी से लैस इस स्‍मार्टफोन की कीमत 7,590 रुपए है। यह स्‍मार्टफोन देशभर के रिटेल स्‍टोर पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध है। कम कीमत वाले इस स्‍मार्टफोन में 4G VoLTE सपोर्ट के अलावा लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ऑपरंटिंग सिस्‍टम और 6 इंच का एचडी डिसप्‍ले दिया गया है।

यह भी पढ़ें :4G डाउनलोड स्‍पीड के मामले में जियो की बादशाहत कायम, वोडाफोन दूसरे और एयरटेल चौथे स्‍थान पर फिसला

Karbonn Aura Note Play के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

Karbonn Aura Note Play में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है। इसकी स्‍क्रीन 6 इंच (720×1280 पिक्सेल) की है। इसमें 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB रैम दिया गया है। Aura Note Play में रियर कैमरा 8MP और फ्रंट कैमरा 5MP का है। रियर कैमरे के साथ LED फ्लैश भी मौजूद है।

Karbonn Aura Note Play की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB जीबी है और जरूरत पड़ने पर इसमें 32GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। कार्बन के इस हैंडसेट में 4G LTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, OTG और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : GST में खत्म हो सकते हैं 12% और 18% के टैक्स स्लैब, वित्तमंत्री ने दोनो की जगह एक स्लैब का दिया संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा