1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. लावा ने भारतीय बाजार में उतारा अपना पहला नोटबुक Helium 14, कीमत 14,999 रुपए

लावा ने भारतीय बाजार में उतारा अपना पहला नोटबुक Helium 14, कीमत 14,999 रुपए

 Published : Jun 29, 2017 08:43 pm IST,  Updated : Jun 29, 2017 08:43 pm IST

लावा ने भी नोटबुक सेगमेंट में अपना कदम रख दिया है। कंपनी ने Helium 14 नाम से अपना पहला नोटबुक पेश किया है। इसकी कीमत 14,999 रुपए रखी गई है।

लावा ने भारतीय बाजार में उतारा अपना पहला नोटबुक Helium 14, कीमत 14,999 रुपए- India TV Hindi
लावा ने भारतीय बाजार में उतारा अपना पहला नोटबुक Helium 14, कीमत 14,999 रुपए

नई दिल्‍ली। देश में नए एजुकेशन सीजन की शुरुआत के साथ ही कंपनियों ने बजट लैपटॉप श्रेणी में अपने प्रोडक्‍ट उतारने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत भारतीय कंपनी लावा ने भी नोटबुक सेगमेंट में अपना कदम रख दिया है। कंपनी ने Helium 14 नाम से अपना पहला नोटबुक पेश किया है। इसकी कीमत 14,999 रुपए रखी गई है।

Helium 14 में वीडियो कॉलिंग के लिए 2-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इस मैमोरी को यूजर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शन के तौर पर वाईफाई, यूएसबी 2.0, यूएसबी 3.0, एचडीएमआई जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 10,000 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा