1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. इस दिवाली पहली बार स्‍मार्टफोन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, 4000 से कम में लॉन्‍च हुआ एक शानदार फोन

इस दिवाली पहली बार स्‍मार्टफोन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, 4000 से कम में लॉन्‍च हुआ एक शानदार फोन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 22, 2019 04:50 pm IST,  Updated : Oct 22, 2019 04:50 pm IST

यह फोन 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ आता है और इसमें 2500 एमएएच की बैटरी लगाई गई है।

Lava launches Z41 entry level smartphone at Rs 3,899- India TV Hindi
Lava launches Z41 entry level smartphone at Rs 3,899 Image Source : LAVA LAUNCHES Z41

नई दिल्‍ली। घरेलू स्‍मार्टफोन निर्माता लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने मंगलवार को भारतीय बाजार में अपना नया एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन लावा जेड41 को लॉन्‍च किया है। इस फज्ञेन की कीमत 3,899 रुपए है। कंपनी का दावा है कि इस दिवाली पहली बार नया स्‍मार्टफोन खरीदने वालों के लिए यह एक शानदार विकल्‍प होगा।

लावा जेड41 दो आकर्षक कलर मिडलाइन ब्‍लू और अंबर रेड में उपलब्‍ध होगा। लावा इंटरनेशनल के प्रोडक्‍ट हेड तेजिंदर सिंह ने अपने एक बयान में कहा कि यह स्‍मार्टफोन उपभोक्‍ताओं की सभी सोशल मीडिया जरूरतों जैसे यू-ट्यूब, व्‍हाट्सएप और फेसबक आदि को पूरा करने में सक्षम है। यह फोन यूजर्स को डाटा-उपभोग एप जैसे यू-ट्यूब गो को सर्फ करने की अनुमति देता है, जहां यूजर अपने डाटा उपभोग को नियंत्रित कर सकते हैं और सुपर-फास्‍ट इंटरफेस के साथ वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।

स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात करें तो लावा जेड41 में एक 5 इंच का डिस्‍प्‍ले है। यह फोन 5 मेगापिक्‍सल रियर कैमरा के साथ आता है और इसमें 2500 एमएएच की बैटरी लगाई गई है।

लावा जेड41 डिवाइस एंड्रायॅड 9 पाई (गो एडिशन) पर रन करता है और इसमें 1जीबी रैम व 16जीबी इंटरनल स्‍टोरेज दी गई है। यह फोन 4जी डुअल वोल्‍ट फीचर से सुसज्जित है जो यूजर्स को अपने नेटवर्क का विस्‍तार करने में सक्षम बनाता है।

कंपनी के मुताबिक, 4000 रुपए वाले सेगमेंट में लावा जेड41 अकेला ऐसा स्‍मार्टफोन है जो रियल टाइम बोकेह फीचर के साथ ही साथ 9 लेवल फ‍िल्‍टर्स, नाइट शॉट, स्‍मार्ट स्‍लीप और बर्स्‍ट मोड इफेक्‍ट के साथ आता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा