1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. लावा ने लॉन्‍च किया नया फीचर फोन, कीमत है इसकी 1900 रुपए

लावा ने लॉन्‍च किया नया फीचर फोन, कीमत है इसकी 1900 रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 14, 2018 06:08 pm IST,  Updated : Nov 14, 2018 06:08 pm IST

घरेलू फोन निर्माता कंपनी लावा इंटरनेशनल ने बुधवार को नया फीचर फोन प्राइम जेड लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 1,900 रुपए रखी गई है।

lava- India TV Hindi
lava Image Source : LAVA

नई दिल्ली। घरेलू फोन निर्माता कंपनी लावा इंटरनेशनल ने बुधवार को नया फीचर फोन प्राइम जेड लॉन्‍च किया है। इस फोन की कीमत 1,900 रुपए रखी गई है। इस डिवाइस में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले और 3डी फ्रंट ग्लास दिया गया है। इसमें 1,200 एमएएच की बैटरी दी गई है तथा इसकी मेमोरी को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

लावा इंटरनेशनल के प्रमुख (उत्पाद-फीचर फोन्स) तेजिन्द्र सिंह ने एक बयान में कहा कि हमारी नई पेशकश प्राइम जेड सबसे सुंदर फोन है, जो आप इस खंड में प्राप्त कर सकते हैं। इसकी डिजाइन काफी स्लीक है और यह पांच दिन का बैटरी बैकअप भी प्रदान करता है। सिंह ने कहा कि यह फीचर फोन यूजर्स के साथ ही स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी एक सही फोन है, जो दूसरा फोन रखना चाहते हैं।

यह एक ड्युअल सिम फोन है, जो 72,000 खुदरा दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह काले रंग में आएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा