1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. डुअल कैमरे और 4,000 mAh की बैटरी से लैस Lenovo K8 Plus हुआ लॉन्‍च, कीमत मात्र 10,999 रुपए

डुअल कैमरे और 4,000 mAh की बैटरी से लैस Lenovo K8 Plus हुआ लॉन्‍च, कीमत मात्र 10,999 रुपए

 Written By: Manish Mishra
 Published : Sep 06, 2017 01:02 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 01:08 pm IST

Lenovo K8 Plus में डुअल रियर कैमरा और स्‍टॉक एंड्रॉयड दिया गया है। यह स्मार्टफोन एक्‍सक्‍लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा जिसकी कीमत 10,999 रुपए है।

डुअल कैमरे और 4,000 mAh की बैटरी से लैस Lenovo K8 Plus हुआ लॉन्‍च, कीमत मात्र 10,999 रुपए- India TV Hindi
डुअल कैमरे और 4,000 mAh की बैटरी से लैस Lenovo K8 Plus हुआ लॉन्‍च, कीमत मात्र 10,999 रुपए

नई दिल्‍ली। लेनोवो ने पिछले महीने ही लेनोवो K8 नोट लॉन्च किया था और अब कंपनी ने Lenovo K8 Plus भी भारत में लॉन्च कर दिया है। Lenovo K8 Plus में डुअल रियर कैमरा, 4,000 mAh की बैटरी और स्‍टॉक एंड्रॉयड दिया गया है। यह स्मार्टफोन एक्‍सक्‍लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा जिसकी कीमत 10,999 रुपए है। इसके साथ छह महीने की बायबैक गारंटी भी दी जा रही है। आपको बता दें कि Lenovo K8 Plus के साथ ही कंपनी Lenovo K8 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। Lenovo K8 Plus की बिक्री गुरुवार 12 दोपहर से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : ओप्‍पो ने लॉन्‍च किया ए71 स्‍मार्टफोन, एंड्रॉयड नॉगेट के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Lenovo K8 Plus में ये फीचर्स हैं खास

Lenovo K8 Plus में बांयीं तरफ एक अलग म्यूजिक बटन दिया गया है, जिससे म्यूजिक प्लेबैक को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा बटन को देर तक दबाने से कैमरा, फ्लैशलाइट, एक ऐप या स्क्रीनशॉट को भी कस्टमाइज किया जा सकता है। डॉल्बी एटमॉस ऐप के जरिए स्पीकर और हेडफोन की ऑडियो परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाया जा सकता है।

Lenovo K8 Plus के साथ मिल रहे हैं ये ऑफर

Lenovo K8 Plus स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपए है और इस कीमत पर यह हाल ही में लॉन्च हुए मोटो G5S प्लस, शाओमी Mi A1 और नोकिया 6 को चुनौती देगा। लॉन्च ऑफर की बात करें तो एक्सचेंज ऑफर और बायबैक गारंटी भी मिलेगी। मोटो पल्स हेडफोन भी ग्राहकों को कम कीमत में मिलेगा।

वहीं, Lenovo K8 स्मार्टफोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को जल्द ही बाजार में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Lenovo K8 Plus के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

Lenovo K8 Plus में 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जो 2.5D कर्व्ड और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। इसकी स्क्रीन डेनसिटी 424ppi है। इसमें 2.5GHz ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P25 प्रोसेसर 4GB रैम के साथ 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।

Lenovo K8 Plus एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है जो स्टॉक एंड्रॉयड जैसा ही अनुभव देता है। इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसके दो दिन तक चलने का दावा किया है। कनेक्टिविटी के लिए Lenovo K8 Plus में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं।

यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्‍च हुआ दमदार फीचर्स से लैस नूबिया M2 Play, कीमत 9000 रुपए से भी कम

Lenovo K8 Plus का कैमरा

Lenovo K8 Plus के रियर में 13MP और 5MP के दो सेंसर हैं। डेप्थ मोड पर स्विच करने के बाद दूसरे सेंसर का इस्तेमाल सब्जेक्ट और बैकग्राउंड की दूरी कैलकुलेट करने के लिए कर सकते हैं। रियल टाइम में अपर्चर को भी एडजस्ट किया जा सकता है। फोन मेटल बॉडी का बना है और इसके रियर पर डुअल कैमरा व फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। बेहतर सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में एक सेल्फी फ्लैश के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा