1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत में लॉन्‍च हुआ बजट स्‍मार्टफोन LG कैंडी, इसमें है चेंज होने वाला बैककवर

भारत में लॉन्‍च हुआ बजट स्‍मार्टफोन LG कैंडी, इसमें है चेंज होने वाला बैककवर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 30, 2018 02:03 pm IST,  Updated : Aug 30, 2018 02:03 pm IST

एलजी इंडिया ने गुरुवार को एलजी कैंडी स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया। इस बजट स्‍मार्टफोन चैंजेबल बैक कवर के साथ आता है और इसकी कीमत 6,999 रुपए है।

LG Candy- India TV Hindi
LG Candy Image Source : LG CANDY

नई दिल्‍ली। एलजी इंडिया ने गुरुवार को एलजी कैंडी स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया। इस बजट स्‍मार्टफोन चैंजेबल बैक कवर के साथ आता है और इसकी कीमत 6,999 रुपए है।

स्‍मार्टफोन में 8 मेगापिक्‍सल रिअर कैमरा और 5 मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा है। एलजी इंडिया के बिजनेस हेड-मोबाइल्‍स, अद्वैत वैद्य ने एक बयान में कहा कि एलजी कैंडी स्‍मार्टफोन उन उपभोक्‍ताओं को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है जो एक ऐसे डिवाइस की खोज कर रहे हैं जो उनकी जीवनशैली और जरूरत के हिसाब से फ‍िट हो।  

उन्‍होंने आगे कहा कि अपने कैंडी स्‍मार्टफोन के सुंदर कवर्स, कैमरा टेक्‍नोलॉजी और अन्‍य फीचर्स के साथ तेजी से बदलते बाजार में उपभोक्‍ताओं के दिल और दिमाग को जीतने के लिए हम पूरी तरह आश्‍वस्‍त हैं।

एलजी कैंडी में 5 इंच का एचडी डिस्‍प्‍ले, 2500 एमएएच रिमूवेबल बैटरी, 2जीबी रैम और 16जीबी ऑनबोर्ड स्‍टोरेज है। यह डिवाइस 1 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा। यह फोन ब्‍लू, सिल्‍वर और गोल्‍ड कलर ऑप्‍शन में आएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा