1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. LG लॉन्‍च करने जा रही है 5जी डुअल स्‍क्रीन स्‍मार्टफोन, टीजर जारी कर दिखाई झलक

LG लॉन्‍च करने जा रही है 5जी डुअल स्‍क्रीन स्‍मार्टफोन, टीजर जारी कर दिखाई झलक

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 13, 2019 01:11 pm IST,  Updated : Aug 13, 2019 01:11 pm IST

कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता ने कहा है कि नए फोन में फ्री स्टॉप हिंग टेक्नॉलजी का प्रयोग किया गया है, जो सेकेंड स्क्रीन को किसी भी स्थिति में रखने या लैपटॉप की तरह मोड़ने में सक्षम बनाता है।

LG launches 5G dual screen smartphone - India TV Hindi
LG launches 5G dual screen smartphone Image Source : LG LAUNCHES 5G DUAL SCREE

सियोल। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने दूसरे 5जी फोन की झलक पेश करते हुए एक वीडियो टीजर जारी किया है, जिसमें अलग किए जा सकने वाले दो स्‍क्रींस नजर आ रहे हैं। कंपनी अपने इस नए फ्लैगशिप फोन को अगले महीने लॉन्‍च करेगी।

एलजी ने इस स्मार्टफोन को थिनक्यू वी 50 को लांच करने के चार महीने बाद 6 सितंबर को बर्लिन में आईएफए में लॉन्‍च करने की योजना बनाई है। आईएफए यूरोप का सबसे बड़ा टेक शो है।

समाचार एजेंसी योनहाप न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने 15 सेकेंड का वीडियो जारी किया है, जिसका शीर्षक डुअल द बेटर है। इसमें दो स्क्रीन का स्मार्टफोन दिखाया गया है।

कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता ने कहा है कि नए फोन में फ्री स्टॉप हिंग टेक्नॉलजी का प्रयोग किया गया है, जो सेकेंड स्क्रीन को किसी भी स्थिति में रखने या लैपटॉप की तरह मोड़ने में सक्षम बनाता है।

संभावना है कि नए 5जी फोन का नाम वी60 होगा, जिसे सैमसंग के गैलेक्सी नोट से तगड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी। सैमसंग का गैलेक्सी नोट 10 अगस्त में लॉन्‍च हुआ है और गैलेक्सी फोल्ड सितंबर में लॉन्‍च किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा