1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Finally: ल्‍यूमिया सीरीज का आखिरी फोन हो सकता है माइक्रोसॉफ्ट 650, 1 फरवरी को होगा लॉन्‍च

Finally: ल्‍यूमिया सीरीज का आखिरी फोन हो सकता है माइक्रोसॉफ्ट 650, 1 फरवरी को होगा लॉन्‍च

 Published : Jan 20, 2016 03:47 pm IST,  Updated : Jan 20, 2016 03:47 pm IST

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर आधारित ल्‍यूमिया सीरीज के फोन बनाने बंद करने की तैयारी कर रही है। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 को 1 फरवरी को लॉन्च करेगा।

Finally: ल्‍यूमिया सीरीज का आखिरी फोन हो सकता है माइक्रोसॉफ्ट 650, 1 फरवरी को होगा लॉन्‍च- India TV Hindi
Finally: ल्‍यूमिया सीरीज का आखिरी फोन हो सकता है माइक्रोसॉफ्ट 650, 1 फरवरी को होगा लॉन्‍च

नई दिल्‍ली। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर आधारित ल्‍यूमिया सीरीज के फोन बनाने बंद करने की तैयारी कर रही है। विंडोज सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 को 1 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह ल्‍यूमिया सीरीज का आखिरी फोन होगा। लूमिया 650 को लॉन्च करने के बाद अमेरिका की यह टेक्नोलॉजी कंपनी अपना ध्यान विंडोज 10 मोबाइल पर आधारित सर्फेस फोन रेंज पर केंद्रित करेगी। इसके बाद लूमिया नाम के तहत कोई हैंडसेट नहीं पेश किया जाएगा। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

बाजार में आएगा कंपनी का सर्फेस फोन

पिछले महीने माइक्रोसॉफ्ट के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर क्रिस कापोसेला ने कहा था कि कंपनी एक हाई-एंड स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इसे 2016 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। हैंडसेट में क्वालकॉम के चिपसेट की जगह इंटेल के प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाएंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 के बारे में जानकारी आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी जाएगी। इस दौरान कंपनी लूमिया 650 की उपलब्धता और कीमत का भी खुलासा करेगी।

ये हैं ल्‍यूमिया 650 की स्‍पेसिफिकेशंस

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, लूमिया 650 विंडोज 10 मोबाइल पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर, 1 जीबी का रैम, 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, एलईडी फ्लैश के सात 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2000 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट के व्हाइट और कलर वेरिएंट होने की जानकारी दी गई है। स्मार्टफोन में मौजूद अन्य फ़ीचर में क्वालकॉम क्विक चार्ज़ 2.0, डुअल-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, एचडी वॉयस और वाई-फाई कॉलिंग शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा