1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत में लॉन्च हुई सस्ती स्मार्टवॉच Noise Colorfit Pro 3, रियलमी को टक्कर

भारत में लॉन्च हुई सस्ती स्मार्टवॉच Noise Colorfit Pro 3, रियलमी को टक्कर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2021 05:43 pm IST,  Updated : Feb 10, 2021 05:43 pm IST
Noise Watch- India TV Hindi
Noise Watch Image Source : NOISE @GONOISE

भारत में वियरेबल गेजेट्स की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। फिटनेस के साथ फैशन की ओर बढ़ते रुझान को देखते हुए कंपनी तेजी से भारत में स्मार्टवॉच लॉन्च कर रही है। इस बीच लोकप्रिय कंपनी Noise ने अपनी एक सस्ती स्मार्टवॉच भारतीय बाजार में उतार दी है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को बाजार में Colorfit Pro 3 नाम से लॉन्च किया है। ​भारत में इसी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। 

यह स्मार्टवॉच देसी बाजार में चीनी कंपनी रियलमी की रियलमी वॉच को सीधी टक्कर देगी। रियलमी वॉच भी 3,999 रुपये में ही उपलब्ध है। नॉइस की इस स्मार्टवॉच को कंपनी के आफिशियल स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart पर भी यह स्मार्टवॉच उपलब्ध है। 

6 रंगों में उपलब्ध 

Noise की स्मार्टवॉच Colorfit Pro 3 को कंपनी ने 6 रंगों के विकल्प के साथ बाजार में उतारा है। कंपनी ने स्मार्टवॉच को Jet Black, Jet Blue, Smoke Grey, Smoke Green, Rose Pink और Rose Red में पेश किया गया है। इसके साथ कंपनी कई कस्टमाइज्ड स्ट्रैप भी ऑफर कर रही है। इसे आप अलग से खरीद सकते हैं। 

सेहत का रखे ख्याल 

Noise Colorfit Pro 3 में कई हेल्थ संबंधित फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2) मापने वाली फीचर, स्ट्रेस मॉनिटरिंग फीचर आदि शमिल हैं। साथ ही, यह स्लीप ट्रैकिंग फीचर के साथ भी आता है। सेहत का ध्यान रखने वाले लोगों के लिए इसमें 14 स्पोर्ट्स मोड्स भी दिए गए हैं।

आधुनिक फीचर से है लैस 

  • Noise Colorfit Pro 3 में हेल्थ सेंसर जैसे की SpO2 फीचर भी दिया गया है। 
  • स्मार्टवॉच में कस्टमाइजेबल और क्लाउड पर आधारित वॉच फेस दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने मुताबिक बदल सकते हैं। 
  • 1.55 इंच की फुल टच HD TruView डिस्प्ले मिलता है। वॉच के डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 320×360 पिक्सल है और इसमें 500nits की ब्राइटनेस मिलती है। 
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। 
  • इसे Android और iPhone दोनों से पेयर किया जा सकता है। इसमें 210mAh की बैटरी मिलती है। 
  • यह 10 दिनों तक डिस्चार्ज नहीं होता है।
  • स्मार्टवॉच 5ATM वाटर रेसिस्टेंस भी है। 
  • इसमें 24×7 हार्ट मॉनिटरिंग फीचर भी दिया गया है। 
  • यह डीप स्लीप, लाइट स्लीप और REM साइकिल को भी मॉनिटर करता है। 
  • महिलाओं के लिए खास तौर पर मेन्स्ट्रूएशन साइकिल (पीरियड्स) को भी ट्रैक करता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा