1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. आज से शुरू हुआ वनप्‍लस का भारत में 1000 दिन का जश्‍न, स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है 8000 रुपए तक का डिस्‍काउंट

आज से शुरू हुआ वनप्‍लस का भारत में 1000 दिन का जश्‍न, स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है 8000 रुपए तक का डिस्‍काउंट

 Published : Sep 05, 2017 03:07 pm IST,  Updated : Sep 05, 2017 03:07 pm IST

वनप्‍लस ने भारत में अपने 1000 दिन पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर कंपनी 5 सितंबर से एक खास ईवेंट ‘OnePlus 1,000 Days’ लेकर आई है।

आज से शुरू हुआ वनप्‍लस का भारत में 1000 दिन का जश्‍न, स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है 8000 रुपए तक का डिस्‍काउंट- India TV Hindi
आज से शुरू हुआ वनप्‍लस का भारत में 1000 दिन का जश्‍न, स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है 8000 रुपए तक का डिस्‍काउंट

नई दिल्‍ली। फेस्टिवल सीजन की शुरुआत के साथ ही मोबाइल कंपनियां भी शानदार ऑफर्स के साथ मैदान में उतर चुकी हैं। फिलहाल सबसे बड़ा ऑफर लेकर आई है चाइनीज कंपनी वनप्‍लस।  दरअसल प्रीमियम फोन बनाने वाली कंपनी वनप्‍लस ने भारत में अपने 1000 दिन पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर कंपनी 5 सितंबर से एक खास ईवेंट ‘OnePlus 1,000 Days’ लेकर आई है। यहां कंपनी अपने फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन वनप्‍लस 3टी पर 4000 रुपए का भारी भरकम डिस्‍काउंट दे रही है।

कंपनी का ‘OnePlus 1,000 Days’ ईवेंट 5 सितंबर से शुरू हुआ है। तीन दिन तक चलने वाला यह आयोजन 7 सितंबर को खत्‍म होगा। इस सेल में OnePlus 3T स्‍मार्टफोन सिर्फ 25,999 रुपए में उपलब्‍ध होगा। यानि कि सेल के दौरान आप इस फोन पर 4000 रुपए का भारी भरकम डिस्‍काउंट ले सकते हैं। इसकी वास्‍तविक कीमत 29,999 रुपए है। कैश डिस्‍काउंट के साथ ही यूजर्स को अन्‍य ऑफर्स का भी फायदा मिल रहा है। इसमें एक्सिस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपए का कैशबैक तक जीतने का मौका मिल रहा है। वहीं यदि आप पुराना फोन एक्‍सचेंज करते हैं तो आपको 2000 रुपए की और भी छूट मिल सकती है। साथ ही आपको बिना ब्‍याज की ईएमआई पर फोन खरीदने का मौका भी मिलेगा। यह कैशबैक और एक्‍सचेंज ऑफर वनप्‍लस 5 पर भी मिल रहा है।

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो वनप्‍लस 3टी में 5.5 इंच का फुल एचडी ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। जिस पर सेफ्टी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इस फोन में 6 जीबी रैम है। इसके होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटेड है। कैमरा फीचर्स पर गौर करें तो यहां पर 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है। यह फोन डैश चार्ज (5वी 4ए) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा