1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारतीय बाजार में जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है रियल मी 2, हुआ ये खुलासा

भारतीय बाजार में जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है रियल मी 2, हुआ ये खुलासा

 Published : Aug 18, 2018 07:28 pm IST,  Updated : Aug 18, 2018 07:28 pm IST

ओप्‍पो रियल मी का नया एडिशन बाजार में पेश करने जा रही है। यह फोन रियलमी 2 के नाम से बाजार में आ सकता है।

realme 2- India TV Hindi
realme 2

नई दिल्‍ली। चाइनीज़ स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्‍पो के ब्रांड रियलमी का मौजूदा फोन रियलमी 1 इस समय भारतीय बाजार में काफी धूम मचा रहा है। अमेजन पर यह फोन बेस्‍ट सेलर में शामिल है। इसी सफलता को देखते हुए ओप्‍पो रियल मी का नया एडिशन बाजार में पेश करने जा रही है। यह फोन रियलमी 2 के नाम से बाजार में आ सकता है। कंपनी ने हाल ही में एक टीज़र तस्‍वीर जारी की है। रियलमी 2 के इस टीज़र का टाइटल ‘ए नॉच अबव’ दिया गया है। यह बताता है कि रियलमी 2 में डिस्प्ले नॉच और डायमंड कट बैक डिजाइन दी गई है। कंपनी ने अभी इस फोन के स्‍पेसिफिकेशंस से पर्दा नहीं उठाया है। माना जा रहा है कि कंपनी इसी महीने इसे लॉन्‍च भी कर सकती है।

इससे पहले कंपनी ने इसी साल मई में अपना पहला फोन रियलमी 1 लॉन्‍च किया था। इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्‍टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपए है। इसका 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपए है। कंपनी ने इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी उतारा है, जिसकी कीमत 13,990 रुपए है। यह स्मार्टफोन डायमंड ब्लैक, मूनलाइट सिल्वर और सोलर रेड कलर ऑप्शन में बेचा जा रहा है।

रियलमी 1 स्मार्टफोन के स्‍पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। रियलमी 1 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प में आया है। हैंडसेट में डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप भी दी गई है। फोन में 3410 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का कुल वज़न 158 ग्राम है। रियलमी 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा