1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Paytm ने फरवरी में 1.2 अरब का लेनदेन किया, 15 फीसदी बढ़ोतरी

Paytm ने फरवरी में 1.2 अरब का लेनदेन किया, 15 फीसदी बढ़ोतरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 01, 2021 10:05 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 10:05 pm IST

पेटीएम ने सोमवार को कहा कि उसने अपने वॉलेट, यूपीआई, कार्ड और नेट बैंकिंग भुगतान के तरीकों से फरवरी में 1.2 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन (लेनदेन) हासिल किए हैं।

Paytm ने फरवरी में 1.2 अरब का लेनदेन किया, 15 फीसदी बढ़ोतरी- India TV Hindi
Paytm ने फरवरी में 1.2 अरब का लेनदेन किया, 15 फीसदी बढ़ोतरी Image Source : FILE

नई दिल्ली: पेटीएम ने सोमवार को कहा कि उसने अपने वॉलेट, यूपीआई, कार्ड और नेट बैंकिंग भुगतान के तरीकों से फरवरी में 1.2 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन (लेनदेन) हासिल किए हैं। पेटीएम के ट्रांजेक्शन में 15 प्रतिशत की वृद्धि (महीने-दर-महीने) दर्ज की गई है। कंपनी के 15 करोड़ से अधिक मासिक सक्रिय यूजर्स (उपयोगकर्ता) हैं। कंपनी ने कहा कि इसने देश के दूर-दराज के इलाकों तक भी पहुंच स्थापित की है और उसने 99 प्रतिशत पिन कोड के साथ एक मजबूत प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचा स्थापित करने का काम किया है।

पेटीएम के उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा, "तकनीकी प्रगति को शामिल करके अब हम अपने पेटीएम ऑल-इन-वन एंड्रॉएड पीओएस डिवाइस और साउंडबॉक्स के साथ डिजिटल भुगतान क्रांति की अगली लहर लेकर आए हैं।" यादव ने कहा, "स्ट्रीट हॉकर्स, छोटे दुकानदार हमारे साउंडबॉक्स को अपना रहे हैं, जिससे डिजिटल भुगतान पर भरोसा कायम करने में मदद मिली है, क्योंकि अब उन्हें हर भुगतान पर पुष्टि (कंफर्मेशन) मिलती है।"

पेटीएम ने कहा कि यह 1.7 करोड़ से अधिक मर्चेंट्स के लिए अपने उत्पादों को रिफाइनिंग कर रहा है। कंपनी ने बताया कि देश के 6 लाख से ज्यादा गांवों तक डिजिटल पेमेंट की सुविधा पहुंचाई गई है। वहीं 20 लाख से ज्यादा मर्चेट्स को ट्रेनिंग दी है, ताकि वो ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में मदद कर सकें।

कंपनी ने यह भी कहा कि 50 प्रतिशत से अधिक मर्चेट पार्टनर एक अकाउंट पेटीएम पेमेंट्स बैंक रखते हैं और अपनी नई-उम्र की डिजिटल बैंकिंग सेवाओं से लाभान्वित होते हैं। कंपनी ने कहा, "एक अन्य लोकप्रिय सेवा पेटीएम पोस्टपेड है, जो माइक्रो-क्रेडिट प्रदान करती है और यह अपनी लॉन्चिंग के छह महीने के भीतर पहले ही 70 लाख से अधिक यूजर्स हासिल कर चुकी है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा