1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. iPhone SE पर मिल रहा है भारी डिस्‍काउंट, सिर्फ 14,990 रुपए होगी खरीद की कीमत

iPhone SE पर मिल रहा है भारी डिस्‍काउंट, सिर्फ 14,990 रुपए होगी खरीद की कीमत

 Written By: Manish Mishra
 Published : Aug 07, 2017 12:46 pm IST,  Updated : Aug 07, 2017 12:46 pm IST

अगर आप iPhone SE खरीदना चाहते हैं तो देर न करें। 22,990 रुपए कीमत वाले इस हैंडसेट को आप 14,990 रुपए की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं।

iPhone SE पर मिल रहा है भारी डिस्‍काउंट, सिर्फ 14,990 रुपए होगी खरीद की कीमत- India TV Hindi
iPhone SE पर मिल रहा है भारी डिस्‍काउंट, सिर्फ 14,990 रुपए होगी खरीद की कीमत

नई दिल्‍ली। अगर आप iPhone SE खरीदना चाहते हैं तो देर न करें। Paytm के ऑनलाइन रिटेल स्‍टोर paytmmall.com Apple के iPhone SE पर 3,000 रुपए का कैशबैक और 5,000 रुपए के दूसरे वाउचर्स दे रहा है। 22,990 रुपए कीमत वाले इस हैंडसेट को आप 19,990 रुपए में खरीद सकते हैं। 3,000 रुपए आपको कैशबैक के रूप में मिलेंगे और 5,000 रुपए का वाउचर भी दिया जाएगा। इस प्रकार देखें तो iPhone SE सिर्फ 14,990 रुपए में आपका हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : ऑनर 8 लाइट के साथ आई ट्रिपल जीरो फाइनेंस स्‍कीम, बगैर किसी डाउनपेमेंट पर मिलेगा स्‍मार्टफोन

paytmmall.com पर iPhone SE की कीमत आमतौर पर 27,200 रुपए रहती है। कंपनी फ्लैट 15 डिस्काउंट देने के साथ 3,000 रुपए का कैशबैक ऑफर कर रही है। कैशबैक पाने के लिए प्रोडक्ट को कार्ट में एड करने के बाद ‘PHONESE’ प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा। अगर आप प्रोमो कोड का इस्‍तेमाल करते हुए iPhone SE खरीद रहे हैं तो आपको कैश ऑन डिलिवरी का ऑप्‍शन नहीं मिलेगा।

iPhone SE के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

iPhone SE में iPhone 6S वाला Apple A9 चिपसेट और M9 मोशन कोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 12MP का आईसाइट (रियर) कैमरा दिया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। अब तक के सबसे सस्ते आईफोन में ब्लूटूथ 4.2, बेहतर वाई-फाई और एलटीई कनेक्टिविटी फीचर भी हैं। इसमें Apple की पहचान बन चुका टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और साथ ही यह Apple Pay को भी सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें :कूलपैड ने 7777 रुपए में लॉन्‍च किया नोट 5 लाइट सी स्‍मार्टफोन, सिर्फ ऑफलाइन स्‍टोर पर मिलेगा

इसका डिसप्‍ले 4 इंच का है और यह दो स्टोरेज वेरिएंट- 16GB और 64GB में उपलब्ध है। दिलचस्‍प बात यह है कि paytmmall.com पर iPhone SE के साथ 9,000 रुपए की बायबैक गारंटी भी मिल रही है। iPhone SE के अलावा paytmmall में iPhone 5S से लेकर iPhone 7 Plus जैसे हैंडसेट पर कैशबैक और फ्लैश ऑफर दिया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा