1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सस्‍ते में खरीदें मोटो, ओप्‍पो, वीवो के फोन, पेटीएम पर चल रहा है सबसे बड़ा ऑफर

सस्‍ते में खरीदें मोटो, ओप्‍पो, वीवो के फोन, पेटीएम पर चल रहा है सबसे बड़ा ऑफर

 Published : Jun 22, 2018 01:42 pm IST,  Updated : Jun 22, 2018 01:42 pm IST

स्‍मार्टफोन खरीदने वालों के अच्‍छे दिन शायद आ गए हैं। क्‍योंकि ऑनालाइन बाजार में आपके पसंदीदा स्‍मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। इस समय पेटीएम मॉल पर स्‍मार्टफोन पर खास ऑफर चल रहा है।

paytm- India TV Hindi
paytm

नई दिल्‍ली। स्‍मार्टफोन खरीदने वालों के अच्‍छे दिन शायद आ गए हैं। क्‍योंकि ऑनालाइन बाजार में आपके पसंदीदा स्‍मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। इस समय पेटीएम मॉल पर स्‍मार्टफोन पर खास ऑफर चल रहा है। जिसमें मोटोरोला, ओप्‍पो, वीवो, नोकिया जैसे स्‍मार्टफोन पर आकर्षक छूट दी जा रही है। इसके साथ ही ग्राहकों को खास कैशबैक ऑफर भी मिल रहे हैं।

पेटीएम पर चल रहे ऑफर में वीवो के स्‍मार्टफोन रेंज पर 25 फीसदी का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। यहां पर आप वीवो का वी5प्‍लस स्‍मार्टफोन 44 फीसदी की छूट के साथ खरद सकते हैं। इसके साथ ही आपको 1661 रुपए का कैशबैक भी मिल रहा है। यहां पर आपको यह फोन 15099 रुपए में मिलेगा। यहां पर 26 से 28 जून के बीच वीवो कार्निवल भी शुरू होने जा रहा है। जिसमें आप 2500 रुपए की छूट भी प्राप्‍त कर सकते हैं। इसके साथ ही वीवो वी9 पर 5 फीसदी कैशबैक के साथ 5000 रुपए बचाने का मौका मिल रहा है।

वीवो के अलावा मोटोरोला के फोन पर भी 35 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। मोटो जी5एस के 32 जीबी वाले वेरिएंट पर यह डिस्काउंट दिया जा रहा है। यही नहीं आपको 1,758 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। सभी डिस्‍काउंट और ऑफर शामिल करने के बाद यह फोन 8,007 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं मोटो एक्स4 के 64 जीबी वाले वेरिएंट पर 4,264 रुपये का अधिकतम कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। कैशबैक के बाद हैंडसेट को 10,971 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा यहां पर नोकिया 8 स्‍मार्टफोन 21 प्रतिशत की छूट के साथ मिल रहा है। वहीं आप 18 प्रतिशत का कैशबैक भी पा सकते हैं। पेटीएम पर नोकिया 8 21 प्रतिशत के डिस्‍काउंट के साथ मिल रहा है। यहां आप इस फोन को 31,500 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इस फोन पर 5,670 रुपये का कैशबैक भी पा सकते हैं। इन ऑफर्स के बाद आप इसे 25,830 रुपए में खरीद सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा