1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. रिलायंस ने 3,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया 4G स्मार्टफोन

रिलायंस ने 3,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया 4G स्मार्टफोन

 Written By: Surbhi Jain
 Published : May 28, 2016 01:39 pm IST,  Updated : May 28, 2016 01:46 pm IST

Reliance Jio has launched another 4G smartphone the Lyf Flame 4, priced at Rs. 3,999. The smartphone is listed on the company website

रिलायंस Jio ने लॉन्च किया सस्‍ता LYF फ्लेम 4G स्मार्टफोन, कीमत 3,999 रुपए- India TV Hindi
रिलायंस Jio ने लॉन्च किया सस्‍ता LYF फ्लेम 4G स्मार्टफोन, कीमत 3,999 रुपए

नई दिल्ली। रिलायंस Jio  ने LYF ब्रैंड के तहत अपना एक और सस्ता 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसका नाम रिलायंस लाइफ फ्लेम 4 रखा है। इसकी कीमत 3,999 रुपए रखी गई है। यह फोन रेड कलर वेरिएंट में मिलेगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। यह देश भर के रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

क्या हैं रिलायंस लाइफ फ्लेम 4 के फीचर्स

Jio लाइफ फ्लेम 4 फोन में 4 इंच का डिस्प्ले स्क्रीन होगा जिसका रेजोल्यूशन 800 x 480 पिक्सल है। इस फोन में 1.5GHz का क्वॉड कोर प्रोसेसर होगा साथ ही 512 एमबी होगी। इसमें 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज क्षमता होगी जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  फोटो खींचने क लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस डुअल सिम फोन में कैमरे में एचडीआर, पैनोरमा, स्माइल शटर, बर्स्ट मोड और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी है।

तस्वीरों में देखिए सबसे सस्ते स्मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

Jio लाइफ फ्लेम 4 स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसका डायमेंशन 122.5 x64.4×10.25 मिलीमीटर और वजन 117 ग्राम है। फोन में 1400 एमएएच पावर की बैटरी है। कंपनी दावा करती है कि 4जी नेटवर्क पर 4.5 घंटे का टॉकटाइम देगी।

कनेक्टिविटी के लिए लाइफ फ्लेम 4 स्मार्टफोन में 4जी एलटीई के अलावा 3जी एचएसपीए+, वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस, जीपीआरएस, ईडीजीई और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर हैं।

यह भी पढ़ें- Lava ने लॉन्‍च किया पहला 4G टैबलेट ivoryS, कीमत 8799 रुपए

यह भी पढ़ें- भारत में 8 जून को लॉन्च किए जाएंगे Le2, Le2 Pro और Le max2

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा