1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Samsung भारत में जल्‍द लॉन्‍च करेगी प्रीमियम फोन Galaxy Z Flip, कीमत होगी 1.10 लाख रुपए

Samsung भारत में जल्‍द लॉन्‍च करेगी प्रीमियम फोन Galaxy Z Flip, कीमत होगी 1.10 लाख रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 20, 2020 07:44 pm IST,  Updated : Feb 20, 2020 07:44 pm IST

इस फोन में पीछे की तरफ 12 मेगापिक्सल का दोहरा कैमरा सेटअप है। सेल्फी कैमरा 10 मेगापिक्सल का है। यह आठ जीबी रैम और 256 जीबी की मेमोरी के साथ आता है।

Samsung expands premium phone lineup in India with Galaxy Z Flip at Rs 1.10 lakh- India TV Hindi
Samsung expands premium phone lineup in India with Galaxy Z Flip at Rs 1.10 lakh

नई दिल्‍ली।  स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग ने गुरुवार को कहा कि वह मुड़़ने वाले फोन गैलेक्सी जेड फ्लिप को फरवरी अंत तक भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। इसकी कीमत 1.10 लाख रुपए के आसपास रहने की संभावना है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने अपने इस फोन को अमेरिकी बाजार में पेश किया है। भारत में इस तरह के प्रीमियम फोन का कुल बाजार 30 लाख इकाई होने का अनुमान है। यह फोन 21 फरवरी से सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा खुदरा दुकानों पर बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा और 26 फरवरी से ग्राहकों को इसकी आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

इससे पहले कंपनी ने इसी तरह का एक और फोन गैलेक्सी फोल्ड अक्टूबर में 1.65 लाख रुपए में भारतीय बाजार में उतारा था। सैमसंग के भारतीय कारोबार के मोबाइल कारोबार निदेशक आदित्य बब्बर ने कहा कि अत्याधिक पतली स्क्रीन (अल्ट्रा थिन ग्लास) और हाइडअवे हिंज (जोड़ने वाला कब्जा) के साथ गैलेक्सी जेड फ्लिप तकनीकी नवोन्मेष में एक कीर्तिमान है।

यह ग्राहकों को बड़ी स्क्रीन के सारे फायदे देता है, साथ ही उन्हें हथेली में समाने लायक एक कॉम्पैक्ट और आकर्षक फोन की सुविधा भी देता है। गैलेक्सी जेड फ्लिप में 6.7 इंच की मुख्य स्क्रीन है। मुड़ने पर यह स्क्रीन दो अलग-अलग हिस्सों में काम करने लगती है। फोन को मोड़कर बंद करने के बाद ऊपर की तरफ इसमें अलग से 1.1 इंच की एक स्क्रीन है, जिसका उपयोग नोटिफिकेशन इत्यादि के लिए होता है।

इस फोन में पीछे की तरफ 12 मेगापिक्सल का दोहरा कैमरा सेटअप है। सेल्फी कैमरा 10 मेगापिक्सल का है। यह आठ जीबी रैम और 256 जीबी की मेमोरी के साथ आता है। इसमें ई-सिम और 3300 एमएएच की बैटरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा