1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Samsung के गैलेक्सी नोट 7 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दो दिन में मिले 2 लाख प्री ऑर्डर

Samsung के गैलेक्सी नोट 7 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दो दिन में मिले 2 लाख प्री ऑर्डर

 Published : Aug 10, 2016 06:46 pm IST,  Updated : Aug 10, 2016 06:46 pm IST

Samsung गैलेक्सी नोट 7 ने दक्षिण कोरिया में प्री बुकिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसा एक रिपोर्ट में सामने आया है। फोन को दो दिन में मिले 2 लाख प्री ऑर्डर।

Samsung के गैलेक्सी नोट 7 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दो दिन में मिले 2 लाख प्री ऑर्डर- India TV Hindi
Samsung के गैलेक्सी नोट 7 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दो दिन में मिले 2 लाख प्री ऑर्डर

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung के गैलेक्सी नोट 7 ने दक्षिण कोरिया में प्री बुकिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसा एक रिपोर्ट में सामने आया है। घरेलू बाजार में यह स्मार्टफोन अब तक का सबसे ज्यादा प्री बुक होने वाला स्मार्टफोन है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy Note 5 पर घटे 14,000 रुपए तो वहीं LYF स्‍मार्टफोन की कीमतों में भी हुआ कटौती का एलान

कोरियन हेरल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन के लॉन्च के बाद मात्र दो दिन में Galaxy Note 7 के 2 लाख प्री ऑर्डर्स लिए गए हैं। यह आंकड़ा कंपनी के सैमसंग Galaxy S7 से दो गुना बताया जा रहा है।

तस्वीरों में देखिए सैमसंग गैलेक्सी नोट7

samsung galaxy Note7

1470177232864IndiaTV Paisa

DSC_4696_678x452IndiaTV Paisa

DSC_4709_575pxIndiaTV Paisa

DSC_4707_575pxIndiaTV Paisa

147017723286IndiaTV Paisa

14701772328IndiaTV Paisa

DSC_4719_575pxIndiaTV Paisa

DSC_4714_575pxIndiaTV Paisa

DSC_4735_575pxIndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें- Samsung ने लॉन्च किया गैलेक्सी जे2 प्रो स्मार्टफोन, कीमत 9,890 रुपए

इस बार कंपनी ने आईरिस स्कैनर के साथ S Pen में कई फीचर्स भी जोड़े हैं। Galaxy Note 7 पूरी तरह वॉटर प्रूफ होगा साथ ही इसके साथ दिया जाने वाला पेन भी वॉटर प्रूफ है। इसके अलावा ऑलवेज ऑन डिस्प्ले पर S Pen के जरिए आप नोट या रिमाइंडर भी ऐड कर सकते हैं।

ये हैं नोट7 की स्‍पेसिफिकेशंस

  • Samsung गैलेक्सी नोट7 को आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है।
  • कंपनी ने बताया है कि नया गैलेक्सी नोट7 सैमसंग कॉन्क्स सिक्योरिटी सूट के साथ आएगा।
  • यह बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के साथ आएगा जिसमें आइरिस स्कैनर और फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं।
  • Samsung गैलेक्सी नोट 7 में 5.7 इंच का क्वाड-एचडी डुअल एज सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 518 पीपीआई है।
  • स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह इस ग्लास के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है।
  • एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 64-बिट 14एनएम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
  • इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • Samsung गैलेक्सी नोट7 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस ‘डुअल पिक्सल’ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
  • रियर कैमरे के साथ एक डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। हैंडसेट में सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा