1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग ने इस साल के पहले 9 महीमों में शोध और विकास पर 13.1 अरब डॉलर का किया निवेश

सैमसंग ने इस साल के पहले 9 महीमों में शोध और विकास पर 13.1 अरब डॉलर का किया निवेश

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 17, 2019 05:09 pm IST,  Updated : Nov 17, 2019 05:09 pm IST

दक्षिण कोरियाई प्रौद्योगिकी कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने कहा कि उसने इस साल के पहले नौ महीनों में शोध और विकास (आर एंड डी) में रिकॉर्ड 15.3 ट्रिलियन वॉन या 13.1 अरब डॉलर का निवेश किया है।

Samsung- India TV Hindi
Samsung

सियोल। दक्षिण कोरियाई प्रौद्योगिकी कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने कहा कि उसने इस साल के पहले नौ महीनों में शोध और विकास (आर एंड डी) में रिकॉर्ड 15.3 ट्रिलियन वॉन या 13.1 अरब डॉलर का निवेश किया है। सैमसंग ने एक बिजनेस रिपोर्ट में कहा कि कंपनी ने जनवरी-सितंबर के दौरान आर एंड डी में एक साल में 14.6 प्रतिशत बढ़ोतरी की।

समाचार एजेंसी योनहाप की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पहली छमाही में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने आर एंड डी में 10.1 ट्रिलियन वॉन का निवेश किया था। आर एंड डी का बिक्री से अनुपात सितंबर तक नौ प्रतिशत पर पहुंच गया जो पिछले साल के अंत से 7.7 प्रतिशत ज्यादा है।

कंपनी द्वारा 5जी तकनीक और आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस (एआई) जैसी नई तकनीकों में नवोन्मेषी प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने आर एंड डी में निवेश बढ़ाया है। कंपनी ने कहा कि उसने पहले नौ महीनों में यहां 2,446 पेटेंट्स और अमेरिका में 4,821 पेटेंट्स भी हासिल किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा