1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग गैलेक्सी एस10 के अपडेट में स्लो-मोशन सेल्फी वीडियो

सैमसंग गैलेक्सी एस10 के अपडेट में स्लो-मोशन सेल्फी वीडियो

 Reported By: IANS
 Published : Oct 29, 2019 05:42 pm IST,  Updated : Oct 29, 2019 05:42 pm IST

दक्षिण कोरिया की टेक दिग्गज सैमसंग अपनी गैलेक्सी एस10 सीरीज के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट दे रही है। इसमें अक्टूबर सिक्योरिटी पैच, स्लो-मोशन सेल्फी वीडियो और अन्य नई सुविधाएं शामिल हैं।

Samsung Galaxy S10 - India TV Hindi
Samsung Galaxy S10 

सियोल। दक्षिण कोरिया की टेक दिग्गज सैमसंग अपनी गैलेक्सी एस10 सीरीज के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट दे रही है। इसमें अक्टूबर सिक्योरिटी पैच, स्लो-मोशन सेल्फी वीडियो और अन्य नई सुविधाएं शामिल हैं। स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता काफी हद तक ऐप्पल द्वारा पेश की गई 'स्लोफीज' फीचर के समान है।

सैम मोबाइल की खबर के अनुसार, स्लो-मो सेल्फी वीडियो फीचर के अलावा, ओटीए अपडेट में ऑटो हॉटस्पॉट एड हुआ है। इसके माध्यम से उसी सैमसंग अकाउंट से जल्दी से मोबाइल कनेक्शन को नियरबाय डिवाइस से लॉग इन किया जा सकेगा।

अपडेट के माध्यम से नोटिफिकेशन शेड कंट्रोल डिवाइस में एक मीडिया और डिवाइस बटन भी जोड़ा है, जो टीवी, ब्लूटूथ स्पीकर और अधिक जैसे हैंडसेट से जुड़े हैं। इसके अलावा एक बेहतर फिंगरप्रिंट पहचान के बारे में भी उल्लेख किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा