1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 1 दिसंबर से बदल जाएंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, फ्यूल और ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन पर लगेगी फीस

1 दिसंबर से बदल जाएंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, फ्यूल और ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन पर लगेगी फीस

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Oct 29, 2026 02:38 pm IST,  Updated : Oct 29, 2026 02:38 pm IST

अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं या ट्रांसपोर्ट से जुड़े बड़े भुगतान करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 1 दिसंबर 2026 से SBI कार्ड कुछ खास ट्रांजैक्शन पर 1% अतिरिक्त फीस लगाने जा रहा है।

SBI क्रेडिट कार्ड के...- India TV Hindi
SBI क्रेडिट कार्ड के बदलेंगे नियम Image Source : SBI OFFICIAL WEBSITE

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 1 दिसंबर 2026 से कुछ खास फ्यूल और ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। SBI कार्ड ने इन बदलावों की जानकारी 27 अक्टूबर 2026 के नोटिस में दी है। नए नियमों का असर खासतौर पर उन लोगों पर पड़ेगा, जो क्रेडिट कार्ड से बड़ी रकम का ट्रांसपोर्ट भुगतान करते हैं या एक बिलिंग साइकिल में पेट्रोल-डीजल पर ज्यादा खर्च करते हैं।

30,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांसपोर्ट पेमेंट पर 1% फीस

SBI कार्ड के नए नियमों के मुताबिक, 1 दिसंबर से 30,000 रुपये से ज्यादा के प्रत्येक पात्र ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन पर 1% फीस लगेगी। इसमें MCC 4111, 4784 और 4131 के तहत पहचाने जाने वाले ट्रांजैक्शन शामिल हैं। उदाहरण के लिए, अगर कोई ग्राहक अपने SBI क्रेडिट कार्ड से 35,000 रुपये का पात्र ट्रांसपोर्ट भुगतान करता है, तो उसे 350 रुपये अतिरिक्त फीस देनी होगी। यानी भुगतान की रकम के अलावा यह शुल्क भी उसके बिल में जुड़ सकता है।

बिलिंग साइकिल में 50,000 रुपये से ज्यादा के फ्यूल खर्च पर चार्ज

फ्यूल ट्रांजैक्शन के नियमों में भी बदलाव किया गया है। 1 दिसंबर से अगर किसी SBI क्रेडिट कार्डधारक का एक बिलिंग साइकिल में पात्र फ्यूल ट्रांजैक्शन पर कुल खर्च 50,000 रुपये से अधिक हो जाता है, तो कुल फ्यूल खर्च पर 1% फीस लगेगी। इसमें MCC 5172, 5541, 5542 और 5983 के तहत पहचाने जाने वाले ट्रांजैक्शन शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि फीस सिर्फ 50,000 रुपये से ऊपर की रकम पर नहीं, बल्कि पूरे पात्र फ्यूल खर्च पर लगेगी। उदाहरण के तौर पर, अगर बिलिंग साइकिल में पात्र फ्यूल खर्च 60,000 रुपये है, तो 1% के हिसाब से 600 रुपये फीस देनी होगी।

क्रेडिट कार्ड यूजर्स क्या ध्यान रखें?

इन बदलावों से बचने के लिए ग्राहक अपने ट्रांसपोर्ट भुगतान और बिलिंग साइकिल के दौरान होने वाले कुल फ्यूल खर्च पर नजर रखें। हालांकि, शुल्क लागू होने का फैसला संबंधित ट्रांजैक्शन की श्रेणी और SBI कार्ड की शर्तों पर निर्भर करेगा। ग्राहकों को सलाह है कि 1 दिसंबर से पहले SBI कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नए नियमों और लागू शुल्क की पूरी जानकारी जांच लें।

यह भी पढ़ें- SBI ने लोन की ब्याज दरों में किया बदलाव, अब बढ़ सकती है आपकी EMI; चेक करें नई रेट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।

SBI