1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग के इस फोन पर मिल रही है 15000 रुपए की छूट, पिछले महीने हुआ है लॉन्च

सैमसंग के इस फोन पर मिल रही है 15000 रुपए की छूट, पिछले महीने हुआ है लॉन्च

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2020 01:48 pm IST,  Updated : Sep 17, 2020 01:48 pm IST

Samsung: साउथ कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग एक खास आफर लेकर आई है।

Samsung- India TV Hindi
Samsung Image Source : SAMSUNG

साउथ कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग एक खास आफर लेकर आई है। कंपनी पिछले महीने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Note 20 पर 15000 रुपए तक की छूट दे रही है। बता दें कि भारत में इस फोन की बिक्री 28 अगस्त से शुरू हुई थी। यह छूट सीमित समय के लिए ही है। Samsung Days सेल 17 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर तक चलेगी। बता दें कि सैमसंग के इस प्रीमियम फोन में 120Hz के रिफ्रेश रेट वाला शानदार डिस्प्ले, 256 जीबी स्टोरेज, ट्रिपल रियर कैमरा और S-पेन सपॉर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सैमसंग ने अपने गैलेक्सी नोट 20 की कीमत 77,999 रुपये रखी है। हालांकि ऑफर के तहत ग्राहक इसे सिर्फ 62,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Samsung Days सेल के दौरान गैलेक्सी नोट 20 पर 9000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट के अलावा HDFC कार्ड धारकों को 6000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक दिया जा रहा है। इस तरह यूजर्स कुल 15 हजार रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

फोन में 6.7 इंच का डाइनैमिक AMOLED फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 2400x1080 पिक्सल है। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ Exynos 990 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए नोट 20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियर कैमरा में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का सेकंडरी और 12 मेगापिक्सल का ही तीसरा सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा