1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. बजट सेगमेंट में सैमसंग करने जा रही है नया धमाका, जल्‍द लॉन्‍च होंगे ए और जे सिरीज के दो-दो फोन

बजट सेगमेंट में सैमसंग करने जा रही है नया धमाका, जल्‍द लॉन्‍च होंगे ए और जे सिरीज के दो-दो फोन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 11, 2018 04:40 pm IST,  Updated : May 11, 2018 08:23 pm IST

भारत के मध्यम खंड के स्मार्टफोन बाजार को ध्यान में रखते हुए सैमसंग इस महीने चार नए स्मार्टफोन लांच करने जा रही है, जिसमें दो गैलेक्सी 'ए' सीरीज के तथा दो गैलेक्सी 'जे' सीरीज होंगे।

samsung- India TV Hindi
samsung

नई दिल्ली। भारत के मध्यम खंड के स्मार्टफोन बाजार को ध्यान में रखते हुए सैमसंग इस महीने चार नए स्मार्टफोन लांच करने जा रही है, जिसमें दो गैलेक्सी 'ए' सीरीज के तथा दो गैलेक्सी 'जे' सीरीज होंगे। उद्योग सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि आगामी गैलेक्सी ए6 और गैलेक्सी ए6प्लस स्मार्टफोन्स की कीमत क्रमश: 20,000 रुपए और 25,000 रुपए हो सकती है, जबकि गैलेक्सी जे सिरीज के डिवाइसों की कीमत 15,000 रुपए और 20,000 रुपए हो सकती है।

सूत्रों ने आगे बताया कि आगामी चार स्मार्टफोन्स में से दो स्मार्टफोन्स डुअल कैमरा सेटअप वाले होंगे। इन सभी स्मार्टफोन्स का निर्माण कंपनी के नोएडा स्थित संयंत्र में किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में सैमसंग का सुपर एमोलेड 'इनफिनिटी डिस्प्ले' (बेजललेस स्क्रीन) है।

गौरतलब है कि सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्‍स जैसे गैलेक्सी नोट8 और गैलेक्सी एस9 सिरीज में ही अब तक 'इनफिनिटी डिस्प्ले' फीचर दिया जाता था। अब इसे भारतीय बाजार में कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स में भी दिया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा