1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Samsung के इस हफ्ते लॉन्च होने वाले Galaxy S9 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए तरीका

Samsung के इस हफ्ते लॉन्च होने वाले Galaxy S9 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए तरीका

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Feb 19, 2018 12:58 pm IST,  Updated : Feb 19, 2018 12:58 pm IST

जैसे ही Samsung अपने Galaxy S9 को लॉन्च करेगी तो इसके लिए आपके दिए गए पते पर संपर्क करेगी

Galaxy S9- India TV Hindi
Samsung starts registration for Galaxy S9

नई दिल्ली। अगर आप भी Samsung के नए स्मार्टपोन Galaxy S9 या Galaxy S9+ को खरीदना चाहते हैं तो इसके लॉन्च होन से पहले आप इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। Sansung ने Galaxy S9 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। कंपनी इसी हफ्ते रविवार को रात 10.30 बजे अपने इस नए फोन को मार्केट में उतारने जा रही है। इसे बार्सिलोना में होने जा रहे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (MWC) में लॉन्च किया जाएगा।

Samsung की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक Galaxy S9 या Galaxy S9+ के इच्छुक खरीदार Samsung की वेबसाइट पर जाकर इनके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपना नाम, उम्र, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल पता और पिन कोड की जानकारी देनी होगी। जैसे ही Samsung अपने Galaxy S9 को लॉन्च करेगी तो इसके लिए आपके दिए गए पते पर संपर्क करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा