1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत में शुरू हुई गैलेक्‍सी S8+ 6 जीबी वैरिएंट की बिक्री, साथ में मिलेंगे ये शानदार ऑफर्स

भारत में शुरू हुई गैलेक्‍सी S8+ 6 जीबी वैरिएंट की बिक्री, साथ में मिलेंगे ये शानदार ऑफर्स

 Published : Jun 10, 2017 12:40 pm IST,  Updated : Jun 10, 2017 12:40 pm IST

सैमसंग ने गैलेक्‍सी S8+ के नए वैरिएंट की बिक्री शुरू कर दी है। वैरिएंट देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और सैमसंग शॉप पर उपलब्‍ध है।

भारत में शुरू हुई गैलेक्‍सी S8+ 6 जीबी वैरिएंट की बिक्री, साथ में मिलेंगे ये शानदार ऑफर्स- India TV Hindi
भारत में शुरू हुई गैलेक्‍सी S8+ 6 जीबी वैरिएंट की बिक्री, साथ में मिलेंगे ये शानदार ऑफर्स

खास बात यह है कि सैमसंग गैलेक्‍सी S8+ खरीदने के लिए ग्राहकों को कई बेहतरीन ऑफर भी मिल रहे हैं। कंपनी लॉन्‍चिंग ऑफर के तहत इस फोन के साथ 4,499 रुपए का वायरलैस चार्जर मुफ्त में दे रही है। इसके अलावा यदि आप सैमसंग शॉप पर अपने आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 2500 रुपए का कैशबैक भी हासिल होगा। वहीं पुराना स्‍मार्टफोन नए S8+ के साथ एक्‍सचेंज करने पर ग्राहकों को 15000 रुपए तक की छूट भी दी जा रही है। यही नहीं फ्लिपकार्ट पर इस फोन की खरीद पर रिलायंस जियो का डबल डेटा ऑफर भी मिल रहा है। यह भ्‍ाी पढ़ें: सबसे कम कीमत पर फ्रिज, टीवी से लेकर मोबाइल खरीदने का मौका, अमेजन पर शुरू हुआ सैमसंग कार्निवल

Samsung Galaxy S8 Plus के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy S8 Plus में 6.2-इंच का सुपर AMOLED क्यूएचडी डिसप्ले उपलब्ध है। एंड्रॉयड 7.0 नॉगेट ऑपरेटिंग सिस्टम पर आ​धारित इस स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है, जिसमें दो सिम या फिर एक माइक्रोएसडी और एक सिम कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।

इस स्‍मार्टफोन में 3,500 mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के इस फोन में में 12MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए ऑटो फोकस के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में ऑलवेज ऑन डिसप्ले की सुविधा दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा