1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Launching Soon: 8 मार्च को भारत में लॉन्‍च होगा सैमसंग का गैलेक्‍सी S7 और S7 Edge, ये हैं खासियतें

Launching Soon: 8 मार्च को भारत में लॉन्‍च होगा सैमसंग का गैलेक्‍सी S7 और S7 Edge, ये हैं खासियतें

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Mar 06, 2016 08:20 am IST,  Updated : Mar 06, 2016 08:23 am IST

सैमसंग की गैलेक्‍सी सीरीज के नए S7 और S7 एज का भारत में इंतजार जल्‍द खत्‍म होने जा रहा है। कंपनी इस फोन को भारत में 8 मार्च को लॉन्‍च करने जा रही है।

Launching Soon: 8 मार्च को भारत में लॉन्‍च होगा सैमसंग का गैलेक्‍सी S7 और S7 Edge, ये हैं खासियतें- India TV Hindi
Launching Soon: 8 मार्च को भारत में लॉन्‍च होगा सैमसंग का गैलेक्‍सी S7 और S7 Edge, ये हैं खासियतें

नई दिल्‍ली। सैमसंग की गैलेक्‍सी सीरीज के नए स्‍मार्टफोन S7  और S7 एज का भारत में इंतजार जल्‍द खत्‍म होने जा रहा है। कंपनी इस फोन को भारत में 8 मार्च को लॉन्‍च करने जा रही है। सैमसंग ने इन दोनों फोन को पिछले महीने बार्सिलोना में हुई मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2016 के प्री इवेंट में लॉन्‍च किया था। इस फोन में 4 जीबी की रैम दी गई है। इंटरनेशनल मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी एस 7 की कीमत 699 डॉलर रखी गई है और सैमसंग गैलेक्सी S7  एज की 799 डॉलर कीमत रखी गई है। हालांकि भारत में इस फोन की कीमत को लेकर खुलासा नहीं हुआ है। इस नए दमदार फोन का सीधा मुकाबला एप्‍पल आईफोन से है।

Gadget this Week: श्‍योओमी ने Red Mi नोट 3 और माइक्रोमैक्‍स ने पेश किया 4जी टैब, ये हैं इस हफ्ते की टेक सुर्खियां

सैमसंग गैलेक्सी S7 और S7 Edge

Samsung galaxy s7 and s7 edge

samsunggalaxys7_big_3 IndiaTV Paisa

samsunggalaxys7-edge_big IndiaTV Paisa

Both-phones-can-withstand-iIndiaTV Paisa

How-unbelievableIndiaTV Paisa

samsung-galaxy-s6_2 IndiaTV Paisa

samsunggalaxys7-edge1 IndiaTV Paisa

bgr-samsung-galaxy-s7-5 IndiaTV Paisa

सैमसंग गैलेक्सी S7

इस फोन में 5.1 इंच की सुपर एमोलेड क्वॉड कोर एचडी डिस्प्ले स्क्रीन है। यह डिवाइस डस्ट और वॉटर प्रूफ है। इसमें स्नेपड्रैगन 820 प्रोसेसर है साथ ही 4जीबी रैम है। फोटो खींचने के लिए इसमें 12.1 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 3000 एमएएच पावर की बैटरी है जो वायरलेस और वायर के साथ फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Mi Million: चीन में श्‍याओमी ने एक दिन में बेचे 40 लाख Mi5, अगले महीने भारत में होगा लॉन्‍च

सैमसंग गैलेक्सी S7  एज

इस फोन में 5.5 इंच का सुपर एलोलेड डिस्प्ले स्क्रीन है। इसमें 1.6GHz ऑक्टाकोर प्रोसेसर है साथ ही 4 जीबी की रैम है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस फोन में 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी है। इसकी बैटरी 3600एमएएच पावर की है।

दोनों में समानताएं

दोनों की समानताओं की बात की जाए तो दोनों में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है जो कि स्मार्ट ओआईएस फीचर से लैस है। इनमें सेल्फी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सैमसंग के इस फ्लैगशिप के दोनों वेरिएंट में 4 जीबी की रैम है। साथ ही Galaxy S7 और एस7 एज 32 जीबी और 64 जीबी की इंटरनल मेमोरी के दो वेरिएंट है। इनकी मोमोरी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ये एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा