1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर सकता है गैलेक्‍सी टैब एस3, आईपैड प्रो को देगा टक्‍कर

सैमसंग भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर सकता है गैलेक्‍सी टैब एस3, आईपैड प्रो को देगा टक्‍कर

 Published : Jun 19, 2017 04:54 pm IST,  Updated : Jun 19, 2017 04:54 pm IST

कंपनी यहां गैलेक्‍सी टैब एस3 लॉन्‍च कर सकती है। इससे पहले साल की शुरुआत में हुए मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस में सैमसंग गैलेक्‍सी टैब3 को शोकेस कर चुकी है।

सैमसंग भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर सकता है गैलेक्‍सी टैब एस3, आईपैड प्रो को देगा टक्‍कर- India TV Hindi
सैमसंग भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर सकता है गैलेक्‍सी टैब एस3, आईपैड प्रो को देगा टक्‍कर

मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस में बताई गईं खासियतों के अनुसार इसमें S Pen स्‍टायलस सपोर्ट उपलब्ध होगा। इस डिवाइस में एक्सटर्नल कीबोर्ड का फीचर भी दिया है। स्‍क्रीन की बात करें तो इसमें 9.7-इंच का सुपर एमोलेड QXGA डिसप्ले दिया गया है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 2048×1536 पिक्सल का है। यह टैबलेट 4जीबी रैम से लैस है। इसकी इंटरनल स्‍टोरेज 32 जीबी की है। यह टैबलेट दो वेरियंट में उपलब्ध होगा। जिसमें एक वेरियंट में एलटीई सपोर्ट है जबकि दूसरे वेरियंट में केवल वाईफाई सपोर्ट दिया गया है।

यूजर के पास इस उपलब्‍ध मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प भी दिया गया है। इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है। वहीं सेल्‍फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज करने पर यह 12 घंटे का बैकअप देती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा