1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. स्‍नैपडील पर शुरू हुई डबल डिजिट फेस्टिवल सेल, इन स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है भारी डिस्‍काउंट

स्‍नैपडील पर शुरू हुई डबल डिजिट फेस्टिवल सेल, इन स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है भारी डिस्‍काउंट

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Sep 01, 2017 07:04 pm IST,  Updated : Sep 01, 2017 07:04 pm IST

देश की तीसरी सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट स्‍नैपडील भी शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने 1 सितंबर से 3 दिन की फेस्टिव सेश शुरू की है।

स्‍नैपडील पर शुरू हुई डबल डिजिट फेस्टिवल सेल, इन स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है भारी डिस्‍काउंट- India TV Hindi
स्‍नैपडील पर शुरू हुई डबल डिजिट फेस्टिवल सेल, इन स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है भारी डिस्‍काउंट

नई दिल्‍ली। स्‍मार्टफोन खरीदने का यह शानदार मौका है। त्‍योहारों के मौसम की शुरुआत के साथ ई-कॉमर्स कंपनियों ने धड़ाधड़ ऑफर पेश करने शुरू कर दिए हैं। इस बीच देश की तीसरी सबसे बड़ी ईकॉमर्स साइट स्‍नैपडील भी शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने 1 सितंबर से 3 दिन की फेस्टिव सेश शुरू की है। जिसमें मोबाइल फोन से लेकर दूसरे कंज्‍यूमर प्रोडक्‍ट पर शानदार ऑफर मिल रहा है। इस सेल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें सभी डिस्‍काउंट दो अंकों में है। यानि कि सभी प्रोडक्‍ट पर 10 फीसदी से ज्‍यादा डिस्‍काउंट मिल रहा है।

स्‍नैपडील पर प्रोडक्‍ट डिस्‍काउंट के अलावा यहां पर अन्‍य ऑफर्स भी मिल रहे हैं। यदि आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 फीसदी तक का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट मिलेगा। लेकिन इसके लिए आपको 2500 रुपए से अधिक की शॉपिंग करनी होगी। प्रोडक्‍ट रेंज की बात करें तो यहां पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, किचेन अप्‍लाएंसेस, ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट, फैशन प्रोडक्‍ट, कपड़े, बच्‍चों के खिलौनों आदि पर भी डिस्‍काउंट मिल रहा है।

स्‍मार्टफोन की बात करें तो यू यूफोरिया स्‍मार्टफोन 8999 रुपए की जगह 6499 रुपए में मिल रहा है। यानि 28 फीसदी सस्‍ता, इसके अलावा स्‍वाइप स्‍लेट 8 14 फीसदी डिस्‍काउंट के सज्ञथ 6999 की बजाए 5999 रुपए में, सैमसंग जे7 मैक्‍स 19,500 की जगह 17699 रुपए में मिल रहा है। कूलपैड नोट 3एस 10999 रुपए के बजाए 8820 रुपए में, वीवो वी5एस 19990 की बजाए 16700 रुपए में लि रहा है। यही नहीं मोटो सी स्‍मार्टफोन 6999 रुपए की बजाए 5799 रुपए में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा