1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. स्‍पाइस ने भारतीय बाजार में की धमाकेदार रीएंट्री, तीन स्‍मार्टफोन सहित लॉन्‍च किए 8 मोबाइल फोन

स्‍पाइस ने भारतीय बाजार में की धमाकेदार रीएंट्री, तीन स्‍मार्टफोन सहित लॉन्‍च किए 8 मोबाइल फोन

 Published : Jul 04, 2017 06:13 pm IST,  Updated : Jul 04, 2017 06:13 pm IST

मोबाइल फोन निर्माता कंपनी स्‍पाइस ने बाजार में एक बार फिर धमाकेदार एंट्री ली है। कंपनी ने बाजार में 8 नए मोबाइल फोन पेश किए हैं।

स्‍पाइस ने भारतीय बाजार में की धमाकेदार रीएंट्री, तीन स्‍मार्टफोन सहित लॉन्‍च किए 8 मोबाइल फोन- India TV Hindi
स्‍पाइस ने भारतीय बाजार में की धमाकेदार रीएंट्री, तीन स्‍मार्टफोन सहित लॉन्‍च किए 8 मोबाइल फोन

कंपनी ने पेश किए ये स्‍मार्टफोन

ये हैं कंपनी के फीचर फोन

कंपनी ने 5 फीचर फोन भी लॉन्‍च किए हैं, जिसमें जेड 102, जेड 101, जेड 201, जेड 202 और जेड 301 शामिल हैं। इन फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी बैटरी लाइफ है। वहीं फोन में सुपर बैटरी मोड दिया गया है। जिसके साथ आप ज़्यादा स्टैंडबाय टाइम भी पा सकते हैं। जेड 101 और जेड 202 में एक 2500 एमएएच की बैटरी है जिसके 35 घंटे से ज़्यादा का टॉक टाइम और 500 घंटे से ज़्यादा का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इसके अलावा जेड 201 और जेड 301 में डुअल स्पीकर हैं। वहीं जेड202 एक पावर बैंक फ़ीचर के साथ आता है जो दूसरे फोन को भी चार्ज कर सकते है। जेड 102 की कीमत 1,180 रुपए, जेड 101 की 1240 रुपए , जेड 201 की 1625 रुपए, जेड 202 कर 1690 रुपए और जेड 301 की कीमत 1,850 रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा