1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. ये हैं 5 इंच की HD स्‍क्रीन वाले 5000 रुपए से सस्‍ते स्‍मार्टफोन

ये हैं 5 इंच की HD स्‍क्रीन वाले 5000 रुपए से सस्‍ते स्‍मार्टफोन

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Aug 03, 2016 08:13 am IST,  Updated : Aug 03, 2016 08:31 am IST

तकनीक के जमाने में आज 5000 रुपए तक के फोन में भी आपको हाई डेफिनेशन स्क्रीन रेजल्यूशन वाली स्‍क्रीन मिल रही है। ये फोन आपका मूवी का एक्‍सपीरिएंस बढ़ा देंगे।

Miniplex: 5 इंच की HD स्‍क्रीन पर लीजिए वीडियो और मूवी का मजा, ये हैं बड़ी स्‍क्रीन वाले 5000 रुपए से सस्‍ते स्‍मार्टफोन- India TV Hindi
Miniplex: 5 इंच की HD स्‍क्रीन पर लीजिए वीडियो और मूवी का मजा, ये हैं बड़ी स्‍क्रीन वाले 5000 रुपए से सस्‍ते स्‍मार्टफोन

नई दिल्‍ली। स्मार्टफोन सिर्फ बातचीत के लिए ही नहीं बल्कि हमारे एंटरटेनमेंट का अहम हिस्‍सा है। हम अपने स्‍मार्टफोन से दूसरों के साथ कॉन्‍टेक्‍ट ही नहीं करते बल्कि फुर्सत के लम्‍हों में अपने फेवरेट गाने, वीडियो, फिल्‍में देखते है। वहीं गेम्‍स के शौकीनों के लिए यह ऐनी टाइम एंटरटेनमेंट का अड्डा होता है। लेकिन जब बात वीडियो या गेमिंग की आती है तो जरूरी है कि आपके 4जी स्‍मार्टफोन की पिक्‍चर क्‍वालिटी HD हो। ताकि आप फोन में वीडियो देखें या ब्राउजिंग करें सबका अनुभव शानदार हो। फोन का कलर डिस्‍प्‍ले और पिक्‍सल डेंसिटी शानदार होगी तभी आप बेहतरीन तरीके से मजा उठा सकेंगे। हालांकि फुल HD और 2के डिसप्ले रेजल्यूशन वाले फोन आज भी थोड़े महेंगे हैं। लेकिन तकनीक के जमाने में आज 5000 रुपए तक के फोन में भी आपको हाई डेफिनेशन स्क्रीन रेजल्यूशन वाली स्‍क्रीन मिल रही है। इंडिया टीवी पैसा की टीम आज ऐसे ही फोन लेकर आई है, जो आपका मूवी या गेमिंग का एक्‍सपीरिएंस कई गुना बढ़ा देंगे।

Huawei ने लॉन्‍च किया बजट स्‍मार्टफोन Honor 5, फ्रंट कैमरे में भी मिलेगा LED फ्लैश

जोलो एरा 4जी

गेमिंग या मूवी के शौकीनों के लिए भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी जोलो की ओर से एरा 4जी एक बेहतर पेशकश है। जैसा कि नाम से जाहिर होता है कि यह वोएलटी सपोर्ट वाला 4जी फोन है। इस फोन की कीमत 4,777 रुपए है। फोन में 5 इंच का HD (720×1280 पिक्सल रेजल्यूशन) आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। वहीं स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है जो इसे छोटे-मोटे खरोंच से बचाता है। इसमें 1.5गीगाहट्र्ज क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ 1जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है। फोन की इंटरनल मैमोरी 8जीबी है और 32जीबी तक कार्ड सपोर्ट है। 5 मेगापिक्सल रियर और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

तस्‍वीरों में देखिए 5 इंच स्‍क्रीन वाले स्‍मार्टफोन

HD Screen Mobile

spiceIndiaTV Paisa

karbonn (1)IndiaTV Paisa

xolo (2)IndiaTV Paisa

intex (3)IndiaTV Paisa

infocusIndiaTV Paisa

इंटेक्स एक्वा लाइफ थ्री

कम रेंज में एचडी स्क्रीन के साथ आप इंटेक्स एक्वा लाइफ थ्री को भी देख सकते हैं। इस फोन में 720×1280 पिक्सल स्क्रीन रेजल्यूशन वाली 5 इंच की HD स्क्रीन दी गई है। फोन की इंटरनल मैमोरी 8जीबी है और इसमें 32जीबी तक का कार्ड सपोर्ट है। इसका मुख्य कैमरा 5-मेगापिक्सल का है जबकि सेकेंडरी कैमरा वीजीए रेजल्यूशन का दिया गया है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में वाईफाई के साथ 3जी सपोर्ट है। बेहतर प्रोसेसिंग के लिए 1.2गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है।

Panasonic ने लॉन्च किया एलुगा आर्क2 स्मार्टफोन, मल्टीटास्किंग के लिए 3जीबी रैम से है लैस

कार्बन टाइटेनियम एस200

स्‍कीन एक्‍सपीरिएंस के मामले में भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी कार्बन का टाइटेनियम एस200 एक अच्‍छा होन है। कम रेंज में इसकी एचडी स्‍क्रीन काफी स्‍पष्‍ट है। इस फोन की कीमत 4,999 रुपए है। इसमें 720×1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5-इंच का एचडी डिसप्ले है। फोन में 1.2गीगाहट्र्ज क्वाडकोर स्प्रेडेट्रम एसपीसी7731 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 1जीबी रैम मैमोरी है। इसमें 8जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है और 32जीबी मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल रीयर और 3.2-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

इनफोकस एम370आई

इस रेंज में इनफोकस एम370आई भी देखा जा सकता है लेकिन इसके लिए थोड़ी सी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। यह फोन 5,299 रुपए में उपलब्ध है। फोन में 5-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 720×1280 पिक्सल है। इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 1.1गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 1जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल मैमोरी है। फोटोेग्राफी के​ लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जबकि सेकेंडरी कैमरा 2-मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3जी के साथ 4जी एलटीई सपोर्ट है।

स्‍पाइस स्‍टेलर

बजट स्‍मार्टफोन में बेहतर मूवी एक्‍सपीरिएंस लेना चाहते हैं तो आप स्‍पाइस स्‍टेलर पर भी गौर कीजिए। 5 इंच की एचडी स्‍क्रीन वाला यह फोन आपको ऑनलाइन वेबसाइट पर 4999 रुपए में मिल जाएगा। यह फोन एंड्रॉयड के किटकैट वर्जन पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 एमपी का रियर और 2 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन में 1 जीबी की रैम दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा