1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Vivo लॉन्‍च करेगी इंडियन प्रीमियर लीग स्‍पेशल एडिशन V5 स्‍मार्टफोन, कैमरा है बेहद खास

Vivo लॉन्‍च करेगी इंडियन प्रीमियर लीग स्‍पेशल एडिशन V5 स्‍मार्टफोन, कैमरा है बेहद खास

 Published : Apr 03, 2017 03:24 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 03:24 pm IST

Vivo ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौके पर अपने लोकप्रिय फोन वीवो वी5 का लिमिटेड एडिशन लॉन्‍च करने जा रही है। कंपनी यह फोन 4 अप्रैल को भारत में लॉन्‍च करेगी।

Vivo लॉन्‍च करेगी इंडियन प्रीमियर लीग स्‍पेशल एडिशन V5 स्‍मार्टफोन, कैमरा है बेहद खास- India TV Hindi
Vivo लॉन्‍च करेगी इंडियन प्रीमियर लीग स्‍पेशल एडिशन V5 स्‍मार्टफोन, कैमरा है बेहद खास

नई दिल्‍ली। चीन की स्‍मार्टफोन कंपनी Vivo ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौके पर अपने लोकप्रिय स्‍मार्टफोन वीवो V5 का लिमिटेड एडिशन लॉन्‍च करने जा रही है। कंपनी यह फोन 4 अप्रैल को भारत में लॉन्‍च करेगी। गौरतलब है कि वीवो इंडियन प्रीमियर लीग का मुख्‍य प्रायोजक भी है।

कंपनी ने घोषणा की है कि वह Vivo आईपीएल की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर हैदराबाद में आयोजित एक समारोह में यह स्‍पेशल एडिशन फोन लॉन्‍च करेगी। वीवो वी5 की बात करें तो कंपनी ने इसी साल जनवरी में इस फोन को भारत में लॉन्‍च किया था। इसकी कीमत 27,980 रुपए है। माना जा रहा है कि स्‍पेशल एडिशन फोन में कंपनी इसके बॉडी कवर के अलावा नए वॉलपेपर, थीम्‍स और कुछ नए स्‍पेसिफिकेशंस जोड़ सकती है।

यह भी पढ़ें :इंटेक्‍स ने भारतीय बाजार में उतारा सस्‍ता 4जी फोन एक्‍वा ट्रेंड लाइट, कीमत 5690 रुपए

तस्‍वीरों में देखिए 5,000 रुपए से कम कीमत वाले 4जी स्‍मार्टफोन्‍स

4G smartphones under 5K new

swipe-elite2IndiaTV Paisa

intex-aqua-starIndiaTV Paisa

panasonic-t45IndiaTV Paisa

lava-A76IndiaTV Paisa

xolo-era4gIndiaTV Paisa

ये हैं Vivo V5 के स्‍पेसिफिकेशंस

फोन के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo वी5 प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1080×1920 पिक्सल है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। साथ ही इसमें 4 जीबी की रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्‍टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें :  ZTE ने लॉन्‍च किया दो रियर कैमरे वाला स्‍मार्टफोन ब्लेड वी8, CES में दिखाया इसका प्रीमियम डिजाइन

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल फ्रंट कैमरा है। इसमें एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। वहीं इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। पावरबैकअप के लिए इसमें 3055 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा