1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. चीन की ये कंपनी लॉन्‍च करेगी इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर वाला स्‍मार्टफोन, 29 मई को दिखेगी इसकी पहली झलक

चीन की ये कंपनी लॉन्‍च करेगी इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर वाला स्‍मार्टफोन, 29 मई को दिखेगी इसकी पहली झलक

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 11, 2018 08:18 pm IST,  Updated : May 11, 2018 08:18 pm IST

चीन की स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने 29 मई को अपना एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने की घोषणा की है, जो इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। इस नए फोन की कीमत 40,000 रुपए से कम होने की बात कही जा रही है।

vivo x21- India TV Hindi
vivo x21

नई दिल्‍ली। चीन की स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने 29 मई को अपना एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने की घोषणा की है, जो इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। इस नए फोन की कीमत 40,000 रुपए से कम होने की बात कही जा रही है। इंडस्‍ट्री सूत्रों की मानें तो कंपनी के इस नए स्‍मार्टफोन का नाम एक्‍स21 हो सकता है।

इंडस्‍ट्री के पहले इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट स्‍कैनिंग टेक्‍नोलॉजी वाला पहला डिवाइस एक्‍स20 प्‍लस यूडी है, जिसे इस साल जनवरी में आयोजित हुए इंटरनेशनल कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो-2018 (सीईएस) में प्रदर्शित किया गया था। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि इन-डिस्‍प्‍ले फिंगरप्रिंट टेक्‍नोलॉजी से लैस पहले स्‍मार्टफोन की घोषणा 2018 की पहली छमाही में की जाएगी।

वीवो के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एलेक्‍स फेंग ने एक बयान में कहा कि व्‍यापक कंज्‍यूमर रिसर्च और दीर्घकालिक शोध एवं विकास निवेश के हमारे प्रयासों के साथ वीवो फ‍िंगरप्रिंट स्‍कैनिंग टेक्‍नोलॉजी के विकास में अग्रणी बनने के लिए तैयार है।  

फेंग ने कहा कि आज एक ऑप्‍टीकल फ‍िंगरप्रिंट सेंसर के साथ प्रदर्शित किया गया रेडी-टू-प्रोड्यूस इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट स्‍कैनिंग स्‍मार्टफोन उपभोक्‍ताओं को इस फ्यूचरिस्टिक मोबाइल अनुभव को प्रदान करने की दिशा में उठाया गया एक कदम है। हम इसे जल्‍द ही उपभोक्‍ताओं के लिए उपलब्‍ध कराने के प्रति बहुत उत्‍साहित हैं।

सिनैप्टिक्‍स नामक कंपनी, जो लाखों लैपटॉप, ट्रैकपैड्स और स्‍मार्टफोन स्‍क्रीन को टच इनपुट उपलब्‍ध कराती है, ने दिसंबर 2017 में यह घोषणा की थी कि उसने अपने पहले ऑप्‍टीकल इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर्स का बड़े पैमाने पर उत्‍पादन शुरू कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा