1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. दुनियाभर में Whatsapp, Instagram, Facebook सर्वर डाउन; यूजर्स को हो रही भारी परेशानी

दुनियाभर में Whatsapp, Instagram, Facebook सर्वर डाउन; यूजर्स को हो रही भारी परेशानी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 04, 2021 09:29 pm IST,  Updated : Oct 04, 2021 10:06 pm IST

Whatsapp and Instagram down: व्हाट्सएप (Whatsapp) और इंस्टाग्राम (Instagram) सर्विस डाउन हो गई है। यूजर्स को उसे चलाने में काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।

दुनियाभार में Whatsapp, Instagram, Facebook सर्वर डाउन; यूजर्स को हो रही भारी परेशानी- India TV Hindi
दुनियाभार में Whatsapp, Instagram, Facebook सर्वर डाउन; यूजर्स को हो रही भारी परेशानी Image Source : FILE

Whatsapp Instagram Facebook down: व्हाट्सएप (Whatsapp),  इंस्टाग्राम (Instagram), फेसबुक (Facebook) सर्विस डाउन हो गई है। यूजर्स को उसे चलाने में काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। इसके अलावा यूजर्स को ट्विटर पर पोस्ट डालने में भी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। 

सर्विस डाउन होने के बाद ट्विटर पर #whatsappdown टॉप ट्रेंड करने लगा। फोटो-मैसेजिंग ऐप इस्टाग्राम पर यूजर्स कोई नया पोस्ट नहीं देख पा रहे है। Instagram खोलने पर ''इस साइट तक नहीं पहुंचा जा सकता'' यह लिखा आ रहा है। इससे पहले इसी साल 19 मार्च को भी व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की सर्विस करीब 40 मिनट के लिए डाउन हुई थी।

फेसबुक ने सर्वर के डाउन होने के संबंध में आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि हम जानते हैं कि कुछ लोगों को Facebook ऐप एक्सेस करने में समस्या हो रही है। हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं, और किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।

WhatsApp ने भी इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि हमें पता है कि इस समय कुछ लोगों को WhatsApp में समस्या आ रही है। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द यहां एक अपडेट भेजेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा