1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. व्हाट्सएप में आया नया फीचर, अब कॉल होल्डिंग के बजाय होगी कॉल वेटिंग

व्हाट्सएप में आया नया फीचर, अब कॉल होल्डिंग के बजाय होगी कॉल वेटिंग

 Reported By: IANS
 Published : Dec 08, 2019 10:26 am IST,  Updated : Dec 08, 2019 10:26 am IST

फेसबुक के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप अब कॉल वेटिंग फीचर के साथ नवीनतम वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल सर्विस प्रोवाइडर बन गया है।

WhatsApp - India TV Hindi
WhatsApp 

सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप अब कॉल वेटिंग फीचर के साथ नवीनतम वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल सर्विस प्रोवाइडर बन गया है। अभी के लिए कंपनी ने कॉल होल्डिंग को छोड़ने का फैसला किया है। एंड्रॉइड पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि जब आप फोन पर बात कर रहे होंगे और अन्य व्यक्ति आपको कॉल करने का प्रयास करेगा तो अधिकतर फोन और ऑपरेटर आपको बता देंगे कि कोई आपको कॉल कर रहा है और उसकी कॉल वेटिंग में है। हालांकि, कुछ ही वीओआईपी सर्विस इसे सपोर्ट कर रही है और अभी तक व्हाट्सएप इसमें नहीं था।

इससे पहले, जब आप फोन पर व्यस्त होते थे और कोई आपको व्हाट्सएप पर कॉल करने का प्रयत्न करता था तो उन्हें घंटी सुनाई देती थी, लेकिन कोई उत्तर नहीं देता था। अंत में कॉल अपने आप कट जाती थी। खबरों के अनुसार, व्हाट्सएप पर कॉल वेटिंग वी 2.19.352 स्टेबल (एपीके मिरर) और इससे ऊपर के लिए उपलब्ध रहेगा। वहीं, व्हाट्सएप बिजनेस पर वी 2.19.128 (एपीके मिरर) के लिए यह उपलब्ध रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा