1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Fake News रोकने के लिए WhatsApp ने उठाया बड़ा कदम, अब केवल एक बार में एक चैट पर फॉरवर्ड होगा मैसेज

Fake News रोकने के लिए WhatsApp ने उठाया बड़ा कदम, अब केवल एक बार में एक चैट पर फॉरवर्ड होगा मैसेज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 07, 2020 01:59 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 01:59 pm IST

व्हाट्सएप का यह नया कदम ऐसे समय में आया है जब दुनियाभर के देश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाहों और फर्जी खबरों से निपटने के लिए नए-नए उपाय कर रहे हैं और कठोर कदम उठा रहे हैं।

WhatsApp to limit sharing of frequently forwarded messages to only one chat at a time- India TV Hindi
WhatsApp to limit sharing of frequently forwarded messages to only one chat at a time

नई दिल्‍ली। व्‍हाट्सएप ने मंगलवार को एक नया फीचर पेश किया है। यह नया फीचर यूजर्स को एक बार में केवल एक चैट में ही फॉरवर्ड मैसेज शेयर करने की अनुमति देता है। व्‍हाट्सएप ने यह कदम अपने प्‍लेटफॉर्म पर कोरोना वायरस के खिलाफ फर्जी खबरों और गलत जानकारी को फैलने से रोकने के लिए उठाया है। अभी तक फॉरवर्ड मैसेजे को यूजर्स एक साथ एक बार में पांच ग्रुप या चैट में भेज सकते थे। लेकिन इस नए फीचर के बाद यूजर्स एक बार में केवल एक चैट या ग्रुप में ही फॉरवर्ड मैसेज को सेंड कर पाएंगे।

फेसबुक के स्‍वामित्‍व वाले व्‍हाट्सएप अपने प्‍लेटफॉर्म के जरिये फर्जी खबरों के प्रसार को रोकने के लिए जंग लड़ रहा है। वहीं यह नया फीचर ऐसे समय में पेश किया गया है, जब दुनियाभर में लॉकडाउन के दौरान लोग एक-दूसरे से जुड़े रहने के लिए सक्रियता से व्‍हाट्सएप का इस्‍तेमाल कर रहे हैं।

व्‍हाट्सएप का यह नया कदम ऐसे समय में आया है जब दुनियाभर के देश सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर अफवाहों और फर्जी खबरों से निपटने के लिए नए-नए उपाय कर रहे हैं और कठोर कदम उठा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा