1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स वाला Xiaomi Redmi Note 4 हुआ लॉन्च, सबसे महंगेे वैरिएंट की कीमत 13,000 रुपए

दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स वाला Xiaomi Redmi Note 4 हुआ लॉन्च, सबसे महंगेे वैरिएंट की कीमत 13,000 रुपए

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jan 19, 2017 02:05 pm IST,  Updated : Jan 19, 2017 02:07 pm IST

चीनी कंपनी Xiaomi ने Redmi Note 4 भारत में लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Redmi Note 4 कंपनी के लोकप्रिय Redmi Note 3 का अपग्रेडेड वर्जन है।

दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स वाला Xiaomi Redmi Note 4 हुआ लॉन्च, सबसे महंगेे वैरिएंट की कीमत 13,000 रुपए- India TV Hindi
दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स वाला Xiaomi Redmi Note 4 हुआ लॉन्च, सबसे महंगेे वैरिएंट की कीमत 13,000 रुपए

नई दिल्‍ली। चीनी कंपनी Xiaomi ने Redmi Note 4 भारत में लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Redmi Note 4 कंपनी के लोकप्रिय Redmi Note 3 का अपग्रेडेड वर्जन है। Redmi Note 4 को चीन में पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें : शाओमी के अब तक के सबसे पावरफुल स्‍मार्टफोन Mi 6 के होंगे तीन वैरिएंट, जानिए स्‍पेसिफिकेशंस और कीमतें

Redmi Note 4 के तीन वैरिएंट हुए लॉन्‍च, ये हैं उनकी कीमतें

  • Redmi Note 4 के तीन वैरिएंट कंपनी ने लॉन्च किए हैं।
  • 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है।
  • 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाला वैरिएंट 10,999 रुपए में मिलेगा।
  • इस स्‍मार्टफोन का सबसे महंगा वैरिएंट 12,999 रुपए का है।
  • इसमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज दी गई है।
  • स्मार्टफोन की बिक्री 23 जनवरी से शुरू होगी।
  • यह Flipkart के अलावा कंपनी की अपनी रिटेल वेबसाइट mi.com पर उपलब्ध होगा।
  • हैंडसेट खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं है।

तस्‍वीरों में देखिए ज्‍यादा बैटरी बैकअप वाले सस्‍ते स्‍मार्टफोन

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

  • Redmi Note 4 में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सेल) फुल एचडी 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
  • ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 506 GPU है।
  • फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा।
  • यूजर 128GB तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : 2017 में नोकिया करेगा मोबाइल फोन की दुनिया में धमाकेदार एंट्री, लॉन्‍च होंगे 7 स्‍मार्टफोन

कैमरा और बैटरी

  • इसके रियर कैमरे का सेंसर 13MP का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन LED फ्लैश व PDAF से लैस है।
  • सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है।
  • फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है।
  • फोन में 4100 mAh की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित MIUI 8 पर चलता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा