1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi ने लॉन्‍च किया सबसे सस्‍ता स्‍मार्ट TV, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और वॉयस रिकग्निशन फीचर से है लैस

Xiaomi ने लॉन्‍च किया सबसे सस्‍ता स्‍मार्ट TV, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और वॉयस रिकग्निशन फीचर से है लैस

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jul 20, 2017 10:26 am IST,  Updated : Jul 20, 2017 10:26 am IST

Xiaomi ने अबतक का सबसे सस्‍ता स्‍मार्ट TV Mi TV 4A लॉन्‍च किया है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस 32 इंच के इस TV की कीमत सिर्फ 10,500 रुपए है।

Xiaomi ने लॉन्‍च किया सबसे सस्‍ता स्‍मार्ट TV, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और वॉयस रिकग्निशन फीचर से है लैस- India TV Hindi
Xiaomi ने लॉन्‍च किया सबसे सस्‍ता स्‍मार्ट TV, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और वॉयस रिकग्निशन फीचर से है लैस

नई दिल्‍ली। चीन की इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी Xiaomi ने सबसे सस्‍ता स्‍मार्ट TV लॉन्‍च किया है। 32 इंच डिसप्‍ले वाला यह TV कंपनी का अबतक का सबसे छोटा TV है। नए Mi TV 4A की कीमत 1,099 युआन यानि तकरीबन 10,500 रुपए है। इस कीमत पर यह Xiaomi का अब तक का सबसे सस्‍ता लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस TV है, जो आपकी पसंद के हिसाब से कंटेंट का सुझाव देता है। इसे अभी चीन में लॉन्‍च किया गया है। भारत में यह कब उपलब्‍ध होगा इसके संदर्भ में कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें : Kodak ने लॉन्च किया Kodak Ektra स्मार्टफोन, 21MP के रियर और 13MP फ्रंट कैमरे से है लैस

प्‍लास्टिक बॉडी वाले नए Xiaomi Mi TV 4A 32 इंच स्‍क्रीन वाला है और इसका वजन सिर्फ 3.9 ग्राम है। इस टीवी का स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 768×1366 पिक्सल है। Xiaomi Mi TV 4A का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। नया वैरिएंट Xiaomi के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आधारित पैचवॉल सिस्टम के साथ आता है और यूजर की पसंद के हिसाब से यह कंटेट का सुझाव दे सकता है। इस TV में AI आधारित स्पीच रिकग्निशन का फीचर भी है।

यह भी पढ़ें : Xiaomi की तीसरी एनिवर्सिरी पर धमाकेदार सेल, सिर्फ 1 रुपए में खरीद पाएंगे स्‍मार्टफोन और ये सब

Xiaomi Mi TV 4A में 1.5 गीगाहर्ट्ज का क्वाड-कोर कॉर्टेक्स-A53 प्रोसेसर है। इस TV में एक माली-450 Mp3 GPU और 1GB रैम है। फोन में 4GB की इनबिल्ट स्टोरेज है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Xiaomi Mi TV 4A में वाई-फाई, एक यूएसबी पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट, दो एचडीएमआई पोर्ट और एक AV पोर्ट दिए गए हैं। Xiaomi ने सबसे पहले चीन में Mi TV 4A सीरीज लॉन्च की थी और इससे पहले ये टीवी 43 इंच, 49 इंच, 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा