1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया Mi MIX 2 स्मार्टफोन, बैजल-लैस डिसप्‍ले और 6GB रैम से है लैस

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया Mi MIX 2 स्मार्टफोन, बैजल-लैस डिसप्‍ले और 6GB रैम से है लैस

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 10, 2017 03:14 pm IST,  Updated : Oct 10, 2017 03:14 pm IST

Xiaomi के नए स्‍मार्टफोन Mi MIX 2 का इंतजार आज खत्‍म हो गया है। कंपनी ने इसे 35,999 रुपए की कीमत के साथ भारत में लॉन्‍च कर दिया है।

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया Mi MIX 2 स्मार्टफोन, बैजल-लैस डिसप्‍ले और 6GB रैम से है लैस- India TV Hindi
Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया Mi MIX 2 स्मार्टफोन, बैजल-लैस डिसप्‍ले और 6GB रैम से है लैस

नई दिल्‍ली। Xiaomi के नए स्‍मार्टफोन Mi MIX 2 का इंतजार आज खत्‍म हो गया है। कंपनी ने इसे 35,999 रुपए की कीमत के साथ भारत में लॉन्‍च कर दिया है। Mi MIX 2 स्‍मार्टफोन 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्‍टोरेज से लैस है। 17 अक्‍टूबर को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर इसकी प्रीव्‍यू सेल आयोजित की है। इसके अलावा Mi MIX 2 की खरीदारी Mi Store और दूसरे पार्टनर विक्रेताओं से की जा सकती है जहां ये नवंबर के पहले हफ्ते से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के साथ जीरो प्रतिशत EMI स्कीम भी पेश की है।

यह भी पढ़ें : लॉन्‍च हुआ BlackBerry Motion एंड्रॉयड स्मार्टफोन, 4GB रैम और 12MP कैमरे से है लैस Xiaomi Mi MIX 2 के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस Mi MIX 2 में सैरेमिक बॉडी दी गई है और इसका कलर ब्‍लैक है। इसमें 5.99-इंच का सुपर AMOLED डिसप्‍ले है जिसका स्क्रीन रिजोल्‍यूशनशन 2160 x 1080 पिक्सेल है और इसका स्क्रीन अस्पैक्ट रेशियो 18:9 है। Mi MIX 2 बैजल लैस डिसप्‍ले वाला स्‍मार्टफोन है। यह डिवाइस 2.45GHz ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर व एड्रिनो 540 GPU पर चलता है। यह डुअल सिम वाला स्मार्टफोन कंपनी के MIUI 9 व एंड्रॉयड 7.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।

यह भी पढ़ें : लावा ने शुरू किया मनी बैक चैलेंज, 30 दिनों में पसंद न आने पर कंपनी करेगी पूरे पैसे वापस

Xiaomi Mi MIX 2 का कैमरा और कनेक्टिविटी

Xiaomi Mi MIX 2 में 12MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा डुअल टोन LED फ्लैश के साथ दिया गया है और इसमें Sony IMX386 सेंसर, 4 एक्सिस OIS, f/2.0 अपर्चर, 5P लेंस, PDAF, HDR जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं फ्रंट में 5MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा है। इसमें 3400 mAh की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर पीछे कैमरा के नीचे दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, वाईफाई (802.11 b/g/n), GPS, AGPS/GLONASS और USB टाइप-C पोर्ट है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा