1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. शाओमी ने लॉन्‍च किया फेस अनलॉक फीचर वाला स्‍मार्टफोन,15 जून को शुरू होगी पहली सेल

शाओमी ने लॉन्‍च किया फेस अनलॉक फीचर वाला स्‍मार्टफोन,15 जून को शुरू होगी पहली सेल

 Published : Jun 12, 2018 05:15 pm IST,  Updated : Jun 12, 2018 05:15 pm IST

काफी इंतजार के बाद चीनी कंपनी शाओमी ने अपना बजट स्‍मार्टफोन शाओमी रेडमी 6 लॉन्‍च कर दिया है। माना जा रहा है कि रेडमी6 कंपनी के फेमस रेडमी5 हैंडसेट का अपग्रेड वर्जन है।

redmi - India TV Hindi
redmi 

नई दिल्‍ली। काफी इंतजार के बाद चीनी कंपनी शाओमी ने अपना बजट स्‍मार्टफोन शाओमी रेडमी 6 लॉन्‍च कर दिया है। माना जा रहा है कि रेडमी6 कंपनी के फेमस रेडमी5 हैंडसेट का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी का दावा है कि इस स्‍मार्टफोन का कैमरा और फेस अनलॉक एआई खूबियों के साथ आएगा। कंपनी ने इस फोन को बजट रेंज के तहत उतारा है जिसकी शुरुआती कीमत 8,400 रुपए है। 

शाओमी रेडमी 6 के स्‍पेशिफिकेशन की बात करें तो यह स्‍मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्‍स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित एमआईयूआई पर वर्क करता है। इस स्‍मार्टफोन में आपको 5.45 इंच का एचडी प्‍लस (720x1440 पिक्‍सल) डिस्‍प्‍ले मिलेगा जो 18:9 आस्‍पेक्‍ट रेशियो वाला है। इसकी स्‍क्रीन का रेशियो 80.7 प्रतिशत है। इसमें 3जीबी और 4जीबी रैम का ऑप्‍शन दिया गया है। फोन में 2गीगाहर्ट्स ऑक्‍टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर का प्रयोग किया गया है। माना जा रहा है कि इस स्‍मार्टफोन के कैमरे की क्‍वालिटी पर कंपनी ने विशेष फोकस किया है। इसके बैक पैनल पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्‍सल का है और सेकेंड्री सेंसर 5 मेगापिक्‍सल का है। इस स्‍मार्टफोन के दोनों ही कैमरे 1.25 माइक्रॉन पिक्‍सल्‍स और एआई क्षमता के साथ आ‍ते हैं। सेल्‍फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है।

इसमें आपको इनबिल्‍ट स्‍टोरेज के दो ऑप्‍शन 32 जीबी और 64 जीबी मिलेंगे। दोनों ही वेरिएंट को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वोल्‍ट, ब्‍लूटूथ 5.0, वाईफाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी शामिल है। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। चीनी मार्केट में इस 3जीबी रैम और 32 जीबी स्‍टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन लगभग 8,400 रुपए होगी। इसके अलावा 4जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज की कीमत 999 चीनी युआन लगभग 10,500 रुपए तय की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा