1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 15 फरवरी के बाद दुनियाभर में लॉन्‍च होगा Xiaomi Redmi 5 स्‍मार्टफोन, चीन में पिछले दिसंबर में हुआ था लॉन्‍च

15 फरवरी के बाद दुनियाभर में लॉन्‍च होगा Xiaomi Redmi 5 स्‍मार्टफोन, चीन में पिछले दिसंबर में हुआ था लॉन्‍च

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jan 18, 2018 11:38 am IST,  Updated : Jan 18, 2018 11:38 am IST

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi अपने Redmi 5 स्‍मार्टफोन को दुनियाभर में लॉन्‍च कर सकती है। ऑनलाइन लेटेस्‍ट लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी 15 फरवरी के आसपास इसे वैश्विक स्‍तर पर लॉन्‍च कर सकती है।

Xiaomi Redmi 5- India TV Hindi
Xiaomi Redmi 5

नई दिल्‍ली। चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi अपने Redmi 5 स्‍मार्टफोन को दुनियाभर में लॉन्‍च कर सकती है। ऑनलाइन लेटेस्‍ट लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी 15 फरवरी के आसपास इसे वैश्विक स्‍तर पर लॉन्‍च कर सकती है। आपको बता दें कि इस स्‍मार्टफोन को Xiaomi ने पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्‍च किया था। स्‍मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां लीक करने के लिए मशहूर Roland Quandt ने ट्वीट कर कहा है कि Xiaomi इस स्‍मार्टफोन में LTE बैंड 20 को शामिल करने की योजना बना रही है। इस बैंड का इस्‍तेमाल यूरोपीय ऑपरेटर्स करते हैं। इसके अलावा, ट्वीट में यह जानकारी भी नहीं है कि दोनों स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उपलब्ध होंगे या नहीं।

आपको बता दें कि Xiaomi का भारत में सबसे सस्‍ते स्‍मार्टफोन Redmi 5A की बिक्री आज फिर से Flipkart और mi.com पर दोपहर 12 बजे शुरू होने जा रही है। 5,000 रुपए से कम कीमत वाले इस स्‍मार्टफोन को देश में बहुत पसंद किया जा रहा है। एक महीने से भी कम समय में कंपनी Redmi 5A के 10 लाख से ज्‍यादा यूनिट बेच चुकी है।

Xiaomi ने Redmi 5 को दो स्टोरेज वैरिएंट्स के साथ चीन में पेश किया था। इनमें 2GB रैम/16GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 799 युआन (लगभग 7,795 रुपए) है, जबकि इसके 3GB/32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 899 युआन (लगभग 8,770 रुपए) है।

Redmi 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Redmi 5 में 5.7-इंच का HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रिजोल्‍यूशन 1440 x 720 पिक्सल है। इसके स्क्रीन का आसपैक्ट रेशियो 18:9 है। यह स्‍मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर व एड्रिनो 505 GPU के साथ चलता है। इस स्मार्टफोन में 2GB/3GB रैम और 16GB/32GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस डिवाइस में 3200mAh की बैटरी है और ये एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

Redmi 5 का कैमरा

Redmi 5 में 12MP का रियर कैमरा अपर्चर f/2.0, 5P लेंस, PDAF, LED फ्लैश के साथ है, जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर f/2.2 के साथ 5MP का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट की भी सुविधा है, जिसे डिवाइस के बैक पैनल में दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें हाइब्रिड डुअल सिम, 4G LTE, वाईफाई (802.11 b/g/n), ब्लूटूथ 4.1, GPS और माइक्रो USB पोर्ट आदि दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा