1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi Mi Max प्री ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध, चीन में पार किया 10 लाख बुकिंग का आंकड़ा

Xiaomi Mi Max प्री ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध, चीन में पार किया 10 लाख बुकिंग का आंकड़ा

 Written By: Surbhi Jain
 Published : May 17, 2016 01:22 pm IST,  Updated : May 17, 2016 01:23 pm IST

Xiaomi Mi Max is available for pre-orders worldwide on Gearbest website.

Xiaomi Mi Max के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चीन में 10 लाख लोगों ने कराई बुकिंग- India TV Hindi
Xiaomi Mi Max के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चीन में 10 लाख लोगों ने कराई बुकिंग

नई दिल्ली: चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी श्याओमि का हाल ही में लॉन्च स्मार्टफोन एमआई मैक्स (Mi Max) की बुकिंग आज से दुनियाभर में शुरू हो गई। इसे ऑनलाइन रिटेलर गीयरबेस्ट (Gearbest) से ऑर्डर किया जा सकता है। चीन में इसकी  बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है।  प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसने अब तक 10 लाख प्री ऑर्डर का आंकड़ा छू लिया है। ये फोन लाइट ग्रे और शैंपेन कलर में उपलब्ध है।

श्याओमि एमआई मैक्स तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। पहला 32 जीबी वर्जन जिसमें 3 जीबी रैम और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 650 1.8Ghz हेक्सा कोर प्रोसेसर है। इसकी कीमत करीब 21,600 रुपए है। दूसरा 64 जीबी वर्जन है जिसमें 3जीबी रैम और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 652 1.8Ghz हेक्सा कोर प्रोसेसर है। इसकी कीमत 24,000 रुपए है। तीसरा 128 जीबी वर्जन है जिसमें 4 जीबी रैम और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 652 1.8Ghz  हेक्सा कोर प्रोसेसर है। इसकी कीमत 33,000 रुपए है।

श्याओमि एमआई मैक्स के प्री ऑर्डर की जानकारी the techolic वेबसाइट ने दी है। इस फोन की शिपिंग कुछ देशों में फ्री होगी।

तस्वीरों में देखिए श्याओमि रेडमी नोट 3

Redmi Note 3

indiatvpaisaredmi (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (5)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (4)IndiaTV Paisa

क्या है Xiaomi Mi Max के फीचर्स

कंपनी के मुताबिक यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फैबलेट है। हैंडसेट का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। डिवाइस में 6.4 इंच की स्क्रीन दी गई है। इस फोन में 3 जीबी की रैम और 32 जीबी की इंतरनल मैमोरी दी गई है। सिक्‍योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। शाओमी एमआई मैक्स मेटल बॉडी वाला हैंडसेट है। यह सिल्वर, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें- सोनी ने लॉन्च किया Xperia XA Ultra, सेल्फी क्लिक करने के लिए है 16MP का कैमरा

यह भी पढ़ें- Motorola आज करेगा अपने नए गैजेट का खुलासा, लॉन्‍च हो सकता है मोटो जी जेन 4 और जेन 4 प्लस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा