1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 4 मई से शुरू होगी Xiaomi की Mi5 ओपन सेल

4 मई से शुरू होगी Xiaomi की Mi5 ओपन सेल

 Published : May 02, 2016 11:11 am IST,  Updated : May 02, 2016 11:11 am IST

Xiaomi के फुर्तीले स्‍मार्टफोन एमआई 5 खरीदने के लिए अब आपको फ्लैश सेल या रजिस्‍ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। एमआई 5 भारत में 4 मई को ओपन सेल में उपलब्ध होगा।

Xiaomi Mi5 खरीदने के लिए नहीं करना होगा इंतजार, 4 मई से शुरू होगी ओपन सेल- India TV Hindi
Xiaomi Mi5 खरीदने के लिए नहीं करना होगा इंतजार, 4 मई से शुरू होगी ओपन सेल

नई दिल्‍ली। चाइनीज स्‍मार्टफोन कंपनी Xiaomi के सबसे फुर्तीले स्‍मार्टफोन एमआई 5 खरीदने के लिए अब आपको फ्लैश सेल या रजिस्‍ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। एमआई 5 भारत में 4 मई को ओपन सेल में उपलब्ध होगा। Xiaomi ने इस फोन को मार्च के आखिरी सप्‍ताह में लॉन्‍च किया था। अभी तक यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर फ्लैश सेल में खरीदने के लिए उपलब्ध था। एमआई 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अलावा, 2000 एमएएच पॉवर बैंक भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com के जरिए बिना रजिस्ट्रेशन खरीदा जा सकेगा। इससे पहले पिछले सप्‍ताह Xiaomi ने अपने दूसरे स्‍मार्टफोन रेडमी नोट 3 की बिक्री ओपन सेल में शुरू की थी।

श्‍याओमी Mi 5 में है सबसे तेज प्रोसेसर

Xiaomi ने एमआई 5 पिछले महीने चीन में लॉन्च किया था। श्‍याओमी ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बाजार में पहले स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के तौर पर पेश किया है। कंपनी के मुता‍‍बिक यह सबसे तेज प्रोसेसर है। फोन में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। रियर कैमरे में 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्लास, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे में एफ/2.0 एपरचर है।

तस्वीरों में देखिए श्याओमी एमआई5 स्मार्टफोन

Xiaomi Mi 5

mi-5 IndiaTV Paisa

mi-five-2  Xiaomi Mi 5

mi-five-1  Xiaomi Mi 5

mi-five-4  Xiaomi Mi 5

mi-five-5  Xiaomi Mi 5

ये हैं इस फोन की खासियत

Xiaomi एमआई5 का डिजाइन शाओमी के एमआई नोट की तर्ज पर ही है लेकिन इसके पिछले हिस्से किनारे पहले से ज्यादा कर्व्ड हैं। फोन ब्लैक, व्हाइट, गोल्ड और रोज कलर में उपलब्ध होगा। यह Xiaomi का पहला फोन है जिसमें फिजिकल होम बटन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर है। दो नैनो डु्अल सिम सपोर्ट के साथ इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 428पीपीआई है। फोन का डाइमेंशन 144.5×69.2×7.25 मिलीमीटर और वज़न 129 ग्राम है। एमआई 5 में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें- Xiaomi ने बनाया नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में बेच दिए 1 लाख फोन और गैजेट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा