1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi Note 4X, 4GB रैम और 4100 mAH की बैटरी समेत ये हैं बड़े फीचर्स

Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi Note 4X, 4GB रैम और 4100 mAH की बैटरी समेत ये हैं बड़े फीचर्स

 Written By: Manish Mishra
 Published : Feb 09, 2017 10:50 am IST,  Updated : Feb 09, 2017 05:42 pm IST

Xiaomi ने अपना एक और नया स्मार्टफोन Redmi Note 4X लॉन्च कर दिया । कंपनी ने इस फोन के 2 GB, 3 GB और 4 GB रैम वाले तीन वैरिएंट लॉन्च किए हैं।

Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi Note 4X, 4GB रैम और 4100 mAH की बैटरी समेत ये हैं बड़े फीचर्स- India TV Hindi
Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi Note 4X, 4GB रैम और 4100 mAH की बैटरी समेत ये हैं बड़े फीचर्स

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi ने अपना एक और नया स्मार्टफोन Redmi Note 4X लॉन्च कर दिया । कंपनी ने इस फोन के 2 GB, 3 GB और 4 GB रैम वाले तीन वैरिएंट लॉन्च किए हैं। 4 GB रैम वाले वैरिएंट में 64 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं 2 GB और 3 GB रैम के साथ 32 GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है।

यह भी पढ़े: शानदार फीचर्स वाले Xiaomi Redmi Note 4 की शुरू हुई बिक्री, ऑनलाइन दो वेबसाइट पर हो रही है सेल

चीन में हुआ लॉन्च

  • Xiaomi ने बुधवार को अपने रेडमी नोट 4 एक्स स्मार्टफोन से पर्दा उठाया।
  • इसकी कीमत की बात करें तो कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
  • अभी यह फोन सिर्फ चीन में ही मिलेगा क्योंकि कंपनी ने इसे केवल चीन में ही लॉन्च किया है।
  • भारत में यह कब से मिलेगा कंपनी की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े: सिर्फ एक मिनट के भीतर ही बिक गए ढाई लाख Xiaomi Redmi Note 4

तस्‍वीरों में देखिए ज्‍यादा बैटरी बैकअप वाले सस्‍ते स्‍मार्टफोन

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

बेहद दमदार है फीचर्स  

  • नए स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 4X के फीचर्स की बात करें तो  इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है।
  • भारत में यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ अाएगा।
  • इसमें 4 GB रैम के साथ साथ इसके 2 GB व 3 GB रैम वाले वेरिएंट भी उपलब्ध होंगे।
  • इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी रहने की संभावना है और तीनों ही मॉडल 32 GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
  • इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 4100 mAH की दमदार बैटरी दी गई है।
  • यह पांच कलर में लॉन्च कि गया है।
  • इसका एक हैट्सुन ग्रीन मीकू एडिशन वेलेंटाइन डे पर मिलेगा।
  • इसके अलावा सैंपेन गोल्ड, मैट ब्लैक, चैरी पाउडर और प्लेटिनम सिल्वर कलर भी कंपनी ने लॉन्च किए हैं।
  • इसका पिछला हिस्सा बिल्कुल ही रेडमी नोट 4 नोट जैसा ही दिखता है।
  • कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर की जगह में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा