1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Smartphone के बाद अब Xiaomi ने तैयार किया ड्रोन, 25 मई को होगा लॉन्‍च

Smartphone के बाद अब Xiaomi ने तैयार किया ड्रोन, 25 मई को होगा लॉन्‍च

 Published : May 22, 2016 12:26 pm IST,  Updated : May 22, 2016 12:26 pm IST

Xiaomi स्‍मार्टफोन और गैजेट्स के बाद अब ड्रोन(यूएवी) के बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी ने कम कीमत में एक बेहतरीन ड्रोन तैयार किया है।

Smartphone के बाद अब Xiaomi ने तैयार किया ड्रोन, 25 मई को होगा लॉन्‍च- India TV Hindi
Smartphone के बाद अब Xiaomi ने तैयार किया ड्रोन, 25 मई को होगा लॉन्‍च

नई दिल्‍ली। चीन की दिग्‍गज टेक्‍नोलॉजी कंपनी Xiaomi स्‍मार्टफोन और गैजेट्स के बाद अब ड्रोन(यूएवी) के बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी ने कम कीमत में एक बेहतरीन ड्रोन तैयार किया है। इसका पहला टीज़र भी जारी कर दिया गया है। कंपनी चीन के एक ईवेंट में 25 मई को इस ड्रोन को बाजार में पेश करेगी। कंपनी ने अपने फोरम के जरिए ड्रोन लॉन्च करने की जानकारी दी है। कंपनी इससे पहले स्मार्ट टीवी, स्मार्ट एसी, राइस कूकर, सेट टॉप बॉक्स, वाई-फाई राउटर यौर एयर प्यूरिफायर पेश कर चुकी है।

एमआई ड्रोन के नाम से आएगा बाजार में

श्‍याओमि अपने दूसरे गैजेट्स और हैंडसैट की तरह इसे भी एमआई नाम से बाजार में पेश करेगी। इसका नाम एमआई ड्रोन होगा। कंपनी ने अपने फोरम में इसे ‘Mi Drone Is Flying to Town On 25th May’ के टाइटल से पेश किया है। इस पोस्ट में दो तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। एक तस्वीर में ड्रोन का जायरोस्कोपिक कैमरा नज़र आ रहा है और दूसरी फोटो में एक लकड़ी का खिलौना।

तस्वीरों में देखिए श्याओमि रेडमी नोट 3

Redmi Note 3

indiatvpaisaredmi (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (5)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (4)IndiaTV Paisa

श्‍याओमि ने पेटेंट करवाई है तकनीक

श्‍याओमि द्वारा ड्रोन बनाए जाने की जानकारी तब मिली जब उसने एमआई बैंड और गेस्चर द्वारा ड्रोन को नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट करवाई। कुछ दिनों पहले ही श्‍याओमि का ड्रोन ऐप भी लीक हुआ था। इससे पता चला कि यह ड्रोन 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से 4के वीडियो रिकॉर्ड करेगा। अगर ऐसा होता है कि एमआई ड्रोन 4के वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता वाला एक हाई-एंड डिवाइस होगा। वैसे, शाओमी के इस प्रोडक्ट के बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं पता चल पाया है।

यह भी पढ़ें- Xiaomi Mi Max प्री ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध, चीन में पार किया 10 लाख बुकिंग का आंकड़ा

यह भी पढ़ें- Xiaomi ने लॉन्च किया यी एक्शन कैमरा, कीमत 12000 रुपए

तस्वीरों में देखिए चीन का बनाया हुआ पहला बड़ा यात्री विमान

China C919

-1x-1 IndiaTV Paisa

0023ae82ca0f1545201b1b IndiaTV Paisa

264EAE7400000578-2978940-Progress_The_C919_built_by_the_Commercial_Aircraft_Corporation_o-a-42_1425472983375 IndiaTV Paisa

C919-Steph-De-Wolf IndiaTV Paisa

C919 Cockpit IndiaTV Paisa

C-919IndiaTV Paisa

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा